रमज़ान खैरख्वाही,हमदर्दी,व सखावत का महीना है:-साबिर बसई बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। रमज़ानुल मुबारक का महीना बहुत बा बरकत व खैरख्वाही ,हमदर्दी,व सखावत का महीना है। ये बाते बसई मेव गांव के वरिष्ठ समाजसेवी साबिर ने कही। उन्होंने बताया कि रमज़ानुल मुबारक का महीना बहुत ऊंचा महीना है,इसकी जितनी क़द्र की जाए कम है। उन्होंने कहा जिस व्यक्ति ने पवित्र माह रमज़ान व हमारे नबी मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की शान में गुस्ताखी की है,ये नाक़ाबिले बर्दाश्त है। उन्होंने नोजवानों से रमज़ान के पवित्र माह की कद्र करने की भी अपील की है। रमजान का महीना बहुत ही बरकत वाला महीना है इसकी जितनी कदर की जाय कम है। नोजवानो से अपील की के वो फेसबुक और बहुत ही गलत जगह अपना वक्त खराब ना करे। जितनी ज्यादा हो इस महीने में अल्लाह पाक की इबादत करें। और ज्यादा से ज्यादा मस्जिदों को आबाद करे। ये महीना बरकत का और मगफिरत का महीना है। सभी नोजवान इस महीने के कदर करे। अल्लाह पाक इस महीने की बरकत से मुल्क में अमन वे शांति कायम करे और आपसी भाईचारा युही बना रहे। अल्लाह पाक सबकी इस महीने की बरकत से मगफिरत फरमाये। सभी इस ...
देश-प्रदेश की खबरों के लिए हमसे संपर्क करे:- बिलाल अहमद/प्रधान संपादक एटीवी भारत न्यूज़ खबरों के लिए संपर्क करें:-9991225785