Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2026

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

नूंह पुलिस ने दो साइबर अपराधी किये गिरफ्तार,ऑनलाइन ठगी नेटवर्क का खुलासा।

 नूंह पुलिस ने दो साइबर अपराधी किये गिरफ्तार,ऑनलाइन ठगी नेटवर्क का खुलासा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह। जिले में साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए नूंह पुलिस लगातार सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बार फिर दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन ठगी और फर्जी सिम एवं मोबाइल फोन के जरिए साइबर अपराध को अंजाम देने में संलिप्त पाए गए। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले मामलें में साइबर थाना नूंह की टीम ने साइबर पोर्टल पर संदिग्ध सक्रिय मोबाइल नंबर की निगरानी के दौरान कार्रवाई करते हुए दिल्ली-अलवर रोड स्थित हीरा लाल स्कूल के पास से आरोपी राकिब पुत्र जैकम निवासी अखनाका, थाना सदर फिरोजपुर झिरका को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड के तकनीकी विश्लेषण में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर आमजन से धोखाधड़ी, फर्जी व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट, इंस्टाग्राम प्रोफाइल, संदिग्ध चैट, कियूआर कोड स्क्रीनशॉट और यूपीआई आईडी के जरिए साइबर ठगी के सबूत मिले । साइबर पोर्टल...