Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2022

बाई गौकशी रोकने गई पुलिस पर जानलेवा हमले मामले के आरोपी महिला समेत दो सगे भाइयों ने आकेड़ा चौकी प्रभारी किशन सिंह की टीम के सामने किया सरेंडर।

 6 माह पूर्व बाई गांव में गोकशी रोकने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमले मामले में आए दिन आरोपी कर रहे हैं पुलिस को सरेंडर।  बाई गौकशी रोकने गई पुलिस पर जानलेवा हमले मामले के आरोपी महिला समेत दो सगे भाइयों ने आकेड़ा चौकी प्रभारी किशन सिंह की टीम के सामने किया सरेंडर। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह मेवात जिले की आकेड़ा चौकी अंतर्गत बाई गांव में गोकशी रोकने गई पुलिस पार्टी पर करीब 6 माह पहले जानलेवा हमला मामले में अब तक 27 नामजद आरोपियों में से महिलाओं समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम द्वारा लगातार इन आरोपियों के घरों पर दबिश देने पुलिस भय के कारण इस मामले से जुड़े आरोपी अपने आप को पुलिस को सरेंडर कर रहे है। सोमवार- मंगलवार को इसी मुकदमे के महिलाओं सहित तीन आरोपियों ने चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह के सामने सरेंडर किया है। जिसमें दो सगे भाइयों समेत एक महिला शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने बताया 6 माह पूर्व गोकशी रोकने गई बाई गांव में पुलिस पार्टी पर जानल...

अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सेल तावडू इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिद्धू की टीम द्वारा नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई - 3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा सहित 2 तस्कर गिरफ्तार -

अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सेल तावडू इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिद्धू की टीम द्वारा नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई - 3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा सहित 2 तस्कर गिरफ्तार - पकड़े जाने के डर से कुआं में छुपाया था 10 कट्टों में भरा 3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा  - गांजा को साकरस गांव के कुआ में छुपाकर कंटेनर से सोहना की तरफ जा रहे थे आरोपी - कंटेनर की तलाशी लेने पर मिले राख से भरे 200 कट्टे  - बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नशे के खिलाफ जिला पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला द्वारा चलाएं जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध जांच शाखा तावडू एंव एंटी नारकोटिक्स सेल तावडू की टीम ने साकरस गांव के पास एक कुआ कें अंदर छुपाएं हुए 10 कट्टों में 3 क्विंटल 13 किलो ग्राम गांजा बरामद कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान अंसार निवासी गांव गोलपुरी थाना सदर नूंह तथा मोरमल निवासी गांव खिल्लुका थाना पहाड़ी के रूप में हुई है । पुलिस ने दोनों तस्करों से एक कंटेनर गाड़ी व गांजा पत्ती को बरामद कर थाना फिरोजपुर झिरका में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है । अपराध जांच शाखा एवं एंट...