अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाए:-उपायुक्त
अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाए:-उपायुक्त बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा ने कहा कि अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि शहर के आसपास और मुख्य स्थानों पर आम नागरिकों की जागरूकता के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। जिनमें अवैध निर्माण कार्य के परिणाम स्पष्टï लिखें हों। उपायुक्त ने कहा कि जिला नगर योजनाकार विभाग उनके क्षेत्र में बिना नक्शा पास करवाए बन रहे मकानों और अन्य निर्माण कार्यों पर रोक लगाएं। इस कार्यवाही में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सरकार के नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर व गांव में कोई भी व्यक्ति निर्माण कार्य को बगैर अनुमति एवं विभागीय कार्यवाही पूरी किए बिना करता है तो उसके खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाए। उपायुक्त ने संबधित अधिकारी को निर्देश दिए कि शहर में बिना नक्शा पास करवाए चल रहे रि...