आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने किया पुण्य का काम,आकेड़ा बस स्टैंड पर लगाया प्यास बुझाने के लिए प्याऊ।
आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने किया पुण्य का काम,आकेड़ा बस स्टैंड पर लगाया प्यास बुझाने के लिए प्याऊ।
आने-जाने वाले राहगीरों के साथ पढ़ने वाले बच्चे भी खाकी की कर रहे हैं जमकर प्रशंसा।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है,यह साबित कर दिया नूह मेवात जिले के पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला मार्गदर्शन में कार्य कर रही खाकी ने,आखिर कड़कड़ाती धूप में लोग ठंडे पानी के लिए जहां मुख्य चौक चौराहो पर आपको भटकते दिखाई देते हैं इनमें स्कूल जाने वाले बच्चे भी शामिल होते हैं। नूह पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में जहां जिला पुलिस अपराध को लेकर बेहद सख्ती दिखा रही है, वही धर्म व इंसानियत की मिशाल भी अभी खाकी में बाकी है।जो लोग खाकी पर सवालिया निशान उठाते हैं जरा उनके अच्छे कार्यों की भी सराहना करनी चाहिए। कड़कड़ाती धूप में
दिल्ली-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग आकेड़ा चौकी पर चालान अपराध रोकथाम के लिए खड़ी पुलिस तो आसानी से दिखाई दे जाती है, लेकिन खाकी अपना फर्ज बखूबी निभा रही है। अपराध व चालान रोकथाम को लेकर ही कुछ लोग खाकी पर तरह-तरह के आरोप प्रत्यारोप लगा देते हैं। लेकिन माननीय पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में कार्य कर रही आकेड़ा चौकी पुलिस ने वास्तव में इंसानियत व दरियादिली की एक मिशाल कायम की है। आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह व उनकी टीम द्वारा ऐसा महान में पुण्य का कार्य कर दिखाया शायद इस पर किसी की नजर भी नहीं जाती। दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग आकेड़ा बस स्टैंड की साफ सफाई कर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह द्वारा कड़कड़ाती धूप में राहगीरों की परेशानी वह पढ़ने वाले बच्चों की परेशानी को देखते हुए एक प्याऊ का निर्माण किया गया है। जिसमें करीब मिट्टी के पांच मटके राहगीरों स्कूली बच्चों की प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी के रखवाए गए हैं। नूह मेवात जिले के खाकी के इस महान कार्य के लिए इलाके के मौजिज लोगों ने नूह पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह का दिली आभार व्यक्त किया है।
खास जानकारी देते हुए आकेड़ा चौकी प्रभारी किशन सिंह ने बताया कड़कड़ाती धूप में राहगीरों में स्कूली बच्चों की परेशानी देखते हुए उनसे रहा न गया उन्होंने तुरंत ठंडे शीतल पानी का प्रबंध कर लोगों की प्यास बुझाने के लिए बस स्टैंड में ही मिट्टी के मटके रखकर प्याऊ की शुरुआत की।दूरदराज से आने वाले राहगीर वह स्कूली बच्चे जिले की खाकी की कार्य की प्रशंसा कर रहे है।

Comments
Post a Comment