Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2021

फिरोजपुर झिरका खंड की ग्राम पंचायतों में जमकर हुआ नरेगा घोटाला, कई ग्राम पंचायतों में तो जमकर चलाई गई जेसीबी मशीन वही किसी ग्राम पंचायत में मजदूरों ने नहीं की मजदूरी।

 फिरोजपुर झिरका खंड की ग्राम पंचायतों में जमकर हुआ नरेगा घोटाला, कई ग्राम पंचायतों में तो जमकर चलाई गई जेसीबी मशीन वही किसी ग्राम पंचायत में मजदूरों ने नहीं की मजदूरी। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।  हरियाणा सबका विकास समान विकास भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करने वाली हरियाणा भाजपा सरकार में नुहू जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के नाम पर बड़ा ही गड़बड़झाला हुआ है। हम आपको बता दें फिरोजपुर झिरका उपमंडल की ग्राम पंचायतों में कुछ ग्राम पंचायत तो ऐसी हैं जिन पर नरेगा का काम जेसीबी मशीनों द्वारा कराया गया। वही कुछ ग्राम पंचायतों में मनरेगा की आज तक गांव के गरीब लोगों को पता ही नहीं है कि मनरेगा सरकार द्वारा चलाई गई वह स्कीम है जिसमें बेरोजगार लोगों को रोजगार दिया जाता है।ऐसे में मगर बात की जाए तो फिरोजपुर झिरका उपमंडल की के ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा मनरेगा के नाम पर जमकर गोलमाल किया गया है। के ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य मजदूरों से ना कराकर जेसीबी मशीन का प्रयोग किए जाने की खबर है। सामाजिक संगठन ग्रामीण विकास निगरानी समिति के हरियाणा प्रदे...

रवा गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, महिला समेत एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।

 रवा गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, महिला समेत एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल अंतर्गत रवा गांव में आसमानी बिजली गिरने के कारण एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति व एक महिला गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रवा निवासी शोहराब पुत्र हकमुद्दीन, अरसद पुत्र हकमुद्दीन, खैरन पत्नी अरसद फूंस से बनी हुई झोपड़ी को उठा रहे थे। अचानक आसमान से तेज बिजली गिरी जिसके कारण सोहराब पुत्र हकमुद्दीन उम्र (22 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। वही उसका भाई अरसद पुत्र हकमुद्दीन उम्र 38 वर्ष व उसकी पत्नी खैरन पत्नी अरसद उम्र 30 साल गंभीर रूप से घायल हो गए। इस गंभीर घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया आसमानी बिजली गिरने से घायल हुए पति पत्नी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

भपावली साकिर मर्डर मामले में पुलिस ने 13 वे आरोपी राहुल उर्फ अश्वनी को किया गिरफ्तार।

 भपावली साकिर मर्डर मामले में पुलिस ने 13 वे आरोपी राहुल उर्फ अश्वनी को किया गिरफ्तार। मुखबिरी के शक में आरोपी जुनेद व उसके साथियों द्वारा कर दी गई थी साकिर की हत्या। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जयसिंहपुर चौकी पुलिस द्वारा  नूह जिले के भापावली गांव में साकिर पुत्र नब्बा की हत्या मामले में पुलिस ने 13वे आरोपी को बड़ी मशक्कत के बाद पिनगवां कस्बे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया भपावली मर्डर कांड का 13वां आरोपी राहुल उर्फ अश्वनी पुत्र बालकिशन निवासी मरोड़ा दिनांक 14 मई 2019 की रात भपावली गांव अपने बच्चों के साथ सो रहे साकिर पुत्र नब्बा को गोलियां चलाते हुए तथा उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए अपहरण किया था तथा रात को ही भरतपुर राजस्थान के कठूमर इलाके में ले जाकर लाठी-डंडों सरियों से मारपीट करके गोलियों मार कर अधमरा कर दिया था पुलिस उन्हें लेकर मांडीखेड़ा सामान्य अस्पताल ला रही थी तो रास्ते में ही...