Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2026

फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी अपनी असली पहचान छुपाकर खुद को ऑनलाइन यौन समस्याओं की दवा बेचने वाला हकीम बताकर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, फर्जी सिम और संदिग्ध चैटिंग बरामद हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना नूंह की टीम से उप निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में अडबर चौक पर साइबर अपराध रोकथाम के लिए गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली की राजस्थान के जिला डीग के थाना सीकरी क्षेत्र के गांव बुढली निवासी सकील पुत्र मजलिश और मुनफैद पुत्र जबर खान पलवल टी-प्वाइंट के पास सर्विस रोड पर बैठकर ऑनलाइन साइबर ठगी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों युवकों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सकील पुत्र मजलिश और मुनफैद पुत्र जबर खान निवासी गांव बुढली थाना सीकरी, जिला डीग राजस्थान बताई। तलाशी के दौरान सकील के कब...

नूंह जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत 26 दिनों में 9 मुकदमें दर्ज, 15 आरोपी गिरफ्तार ।

 नूंह जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत 26 दिनों में 9 मुकदमें दर्ज, 15 आरोपी गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मात्र 26 दिनों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशों पर चल रहे इस अभियान में जिला एंटी नारकोटिक्स सेल की प्रमुख भूमिका रही, जबकि विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस अवधि के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 9 मुकदमे दर्ज किए गए और 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ भी बरामद किए हैं। बरामदगी में कुल 421.5 ग्राम हेरोइन, 1 किलो 206 ग्राम गांजा और 186 ग्राम सुल्फा शामिल है। थाना स्तर पर की गई कार्रवाई की बात करें तो सदर तावडू थाना क्षेत्र में 2 मामले दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जहां से सबसे अधिक हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा सिटी तावडू, सदर नूंह, फिरोजपुर झिरका, नगीना, रोजका मेव और आकेड़ा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में भी...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...