Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2025

आमजन को एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में जाने से मिली निजात - एसपी राजेश कुमार

 आमजन को एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में जाने से  मिली निजात - एसपी राजेश कुमार    एक ही छत के नीचे नागरिकों की समस्याओं का हो रहा समाधान  सोमवार को‌ आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त हुई 12 शिकायत - एसडीएम अश्वनी कुमार  बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह 02 जून - सरकार का मकसद लोगों को न्याय दिलवाना है, इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा समाधान शिविर के रूप में यह पहल की गई है इसलिए समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निपटान अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें।  ‌‌ यह निर्देश सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व‌ एसडीएम अश्वनी कुमार ने नागरिकों की शिकायतें सुनने उपरांत उपस्थित अधिकारियों को दिये।   उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से आम नागरिकों को अब अपनी शिकायतें रखने के लिए एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में जाने से निजात मिली है और एक ही छत के नीचे नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निदान किया जा रहा है। नागरिकों की शिकायतों का निवारण करना उच्चाधिकारियों का दायित्व है। जिला के नाग...