Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2021

मेवात जिले में ओवरलोडिंग पर पुलिस कप्तान नरेंद्र सिंह बिजारणिया के कमांडो ने कसा शिकंजा।

 मेवात जिले में ओवरलोडिंग पर पुलिस कप्तान नरेंद्र सिंह बिजारणिया के कमांडो ने कसा शिकंजा।  ओवरलोड गाड़ियों को चेक करने के साथ-साथ जिले में ओवरलोडिंग पर पैनी नजर जमाए हुए हैं खुद पुलिस कप्तान। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह मेवात जिले के ईमानदार बेबाक तेज तर्रार पुलिस कप्तान नरेन्द्र सिंह बिजरानीया द्वारा  जहां जिले में अपराध पर पूर्ण तरीके से शिकंजा कसने का काम किया जा रहा है ऐसे में नूह जिले में अपराधिक गतिविधियों में शामिल बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में नूह पुलिस कप्तान व उनकी टीम का बड़ा योगदान है। दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नूह जिले में ओवरलोड वाहनों का जहां पहले आतंक देखने को मिलता था  अगर बात की जाए तो बड़ा शिकंजा कसने का एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया ने काम किया है। इतना ही नहीं एसपी द्वारा अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले सभी डीएसपी थाना प्रभारियों सहित पुलिसकर्मियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं कि ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं जिले के ईमानदार एसपी नरेंद्र सिंह बिजारणिया द्वारा जिले में ओवरलोडिंग व अन्...

होमगार्ड के जवानों की लगभग 3 माह की सैलरी नहीं मिलने के कारण परेशान होमगार्ड।

 होमगार्ड के जवानों की लगभग 3 माह की सैलरी नहीं मिलने के कारण परेशान होमगार्ड। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह मेवात पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर सेवा दे रहे हरियाणा गृह रक्षी विभाग मैं तैनात होमगार्ड के जवानों कि करीब 3 माह की सैलरी नहीं मिलने के कारण होमगार्ड के जवान परेशान हो गए हैं। हम आपको बता दें नूह जिले के लगभग सभी थानों में होमगार्ड पुलिस की सहायता के लिए तैनात किए गए हैं, ऐसे में दूरदराज से आने वाले होमगार्डों को सैलरी नही मिलने से खाने के भी लाले पड़े हुए हैं। वही नूह मेवात जिले में तैनात लगभग सभी होमगार्डों ने माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया से अपील करते हुए कहा कि उनको लगातार करीब 3 माह से सैलरी नहीं मिली है और ना ही बिल वाउचर भाग द्वारा बनाए गए हैं उन्होंने एसपी मेवात से अपील करते हुए कहा की अधिकारियों को आदेश देकर जल्द उनकी सैलरी डलवाई जाए।

बिना वजह रोजा छोड़ने वालो से अल्लाह बहुत नाराज होते है:-असलम खान सरपंच प्रतिनिधि बड़ेड

 बिना वजह रोजा छोड़ने वालो से अल्लाह बहुत नाराज होते है:-असलम खान सरपंच प्रतिनिधि बड़ेड बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह जिले की ग्राम पंचायत बडेड की सरपंच शबाना खान वह ग्राम पंचायत प्रतिनिधि असलम खान ने कहा कि रमजान का रोजा रखना अल्लाह के हुक्म की तकमील है। बिना वजह रोजा छोड़ने वाले से अल्लाह ताला बहुत नाराज होते है और रोजा रख कर बिना वजह तोड़ने वाले पर एक क़ज़ा के साथ दो माह लगातार कफ़्फ़ारा के रोजा रखने का हुक्म है। इससे भी अगर चे आख़ेरत की बाज़ पूर्स से बच जाता है। लेकिन रमज़ान शरीफ के रोजा की फजीलत से महरूम ही रहता है। इस लिए रोजा रखने का बहुत एहतेमाम करना चाहिए। उसके जिस्मानी और रूहानी बहुत फायदे है। सबसे बड़ा फायदा रोजा के तीस दिन के कोर्स को पूरा करने पर अल्लाह ताला रोजा रखने वाले को अपना वली और दोस्त बना लेता है। इस्लामी महीना रमज़ानुल मुबारक़ त्याग और बरकत का महीना है। इस महीने में बारिश की तरह अल्लाह की तरफ से अपने बंदों के लिए रहमत बरसाती है। रोजेदार के मुंह की बू अल्लाह के नजदीक मुश्क और अम्बर से भी ज्यादा महबूब है।

तिरवाड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच फरजाना द्वारा कराए गए विकास कार्यों की विजिलेंस जांच कराने की मांग।

 तिरवाड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच फरजाना द्वारा कराए गए विकास कार्यों की विजिलेंस जांच कराने की मांग। समाजसेवी यूसुफ बिघोत हरियाणा के मुख्यमंत्री स्टेट ब्यूरो विजिलेंस को पत्र लिखकर की कानूनी कार्रवाई की मांग। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह जिले के पुन्हाना उपमंडल की ग्राम पंचायत तिरवाड़ा की सरपंच फरजाना बेगम के खिलाफ समाजसेवी यूसुफ बिघोत किए गए विकास कार्यों में भारी घोटालों के आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में नरेगा का कार्य मजदूरों से ना कराकर जेसीबी मशीन से कराया गया वही ग्राम पंचायत तिरवाड़ा की सरपंच फरजाना बेगम ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए खेती योग्य उपजाऊ भूमि पर जोहड़ खुदवा  गया वही ग्राम पंचायत के लिए आई विकास राशि में भी काफी गोलमाल किया गया। समाजसेवी यूसुफ बिघोत तिरवाड़ा की ग्राम पंचायत सरपंच फरजाना बेगम द्वारा विकास कार्यों में की गई भारी धांधली की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर स्टेट ब्यूरो विजीलेंस से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बीडीपीओ जेईई की मिलीभगत से ग्राम पंचायत तिरवाड़ा में भारी गोलमाल हुआ, इस बाबत उन्होंने कई बार स्थानीय...

कोरोना यातायात नियमों का पालन करें लोग, अन्यथा होंगे चालान:-यादराम

 कोरोना यातायात नियमों का पालन करें लोग, अन्यथा होंगे चालान:-यादराम बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।  नूह जिले की चांदडाका चौकी पुलिस इन दिनों देश में तेजी से फैल रही महामारी कोविड-19 को लेकर बड़ी सजग नजर आ रही है। खास जानकारी देते हुए चांदडाका चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर यादराम ने बताया की कोविड-19 महामारी से बचने के लिए लोगों को घरों से नहीं निकलना चाहिए अगर निकले तो मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि अभी भी मेवात के लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक नहीं है उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जिंदगी अनमोल है कृपया कर यातायात नियमों का भी पालन करें। चौकी प्रभारी यादराम ने बताया माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए चांदडाका चौकी पुलिस द्वारा जहां अपराध पर संपूर्ण लगाम लगाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है ऐसे में देश में फैली कोविड-19 महामारी से लोगों को बचाने के लिए जहां पुलिस प्रशासन द्वारा मास्क लगाने को जागरूक किया जा रहा है ऐसे में नियमों को नहीं मानने वाले लोगों के मास्क के चालान भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इ...

जिला में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कफ्र्यू:- जिलाधीश

 जिला में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कफ्र्यू:- जिलाधीश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह कोरोना महामारी से बचाव के मद्देनजर स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जिला में आगामी आदेशों तक प्रतिदिन रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कफ्र्यू लगाया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिलाधीश धीरेन्द्र खडग़टा ने बताया कि नाईट कफ्र्यू के दौरान बिना अनुमति के कोई भी व्यक्ति किसी भी रूप से घर से बाहर न निकले। जारी आदेश में नियमों की अवहेलना करने वालों पर आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 में निहित शक्तियों के अनुसार धारा 51 से 60 के तहत भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी तथा अन्य प्रावधानों तहत मुकदमा चलाया जाएगा और उसे दंडित भी किया जाएगा। जिलाधीश धीरेन्द्र खडग़टा ने कहा कि सरकार की ओर से कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। जिसकी अनुपालना नूंह जिला में प्रभावी तरीके से सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नाईट कफ्र्यू के दौरान जिला में लोगों की गैर-आवश्यक गतिविधियों प...

सभी राशन कार्ड धारक डिपो होल्डर से पीओएस रशीद प्राप्त करें:- उपायुक्त

 सभी राशन कार्ड धारक डिपो होल्डर से पीओएस रशीद प्राप्त करें:- उपायुक्त बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह हरियाणा सरकार ने एएवाई व बीपीएल तथा ओपीएच कटैगरी के कार्ड धारको को मास अप्रैल 2021 में सरकार द्वारा निर्धारित राशन प्रदान किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा ने बताया कि मास फरवरी 2021 का राशन सोसल डिस्टेसं की पालना करते हुए निम्नलिखित प्रकार से वितरण किया जाना है:-            एएवाई राशन कार्ड पर 35 किलो ग्राम गेहूं 02 रूपये प्रति किलो प्रति राशन कार्ड, एक किलो चीनी 13.50 रुपये प्रति किलो, नमक 01 किलो 6 रुपये प्रति किलो तथा दो लीटर सरसों का तेल 20 रूपये प्रति लीटर प्रदान किया जायेगा।              बीपीएल राशन कार्ड पर मास अप्रैल में 05 किलो गेहूं 02 रूपये प्रति किलो प्रति व्यक्ति, एक किलो चीनी 13.50 रुपये प्रति किलो तथा दो लीटर सरसों का तेल 20 रूपये प्रति लीटर व नमक 01 किलो 6 रुपये प्रति किलो प्रदान किया जायेगा।     ओपीएच राशन कार्ड पर मास अप्रैल 2021 में 05 किलोग्...

लॉकडाउन का डर दिखाकर अधिक दामों पर सामान बेचकर गरीबों की जेब काटने पर तुले दुकानदार, विभाग मौन।

 लॉकडाउन का डर दिखाकर अधिक दामों पर सामान बेचकर गरीबों की जेब काटने पर तुले दुकानदार, विभाग मौन। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। देश में तेजी से फैल रही महामारी covid-19 को लेकर जहां प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में लॉकडाउन लगने की अफवाहों से बाजार गर्म है, जिनका खामियाजा गरीब लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में सामान बेचने वाले दुकानदारों इन दिनों गरीबों की जेब काटने पर तुले हुए हैं उन्होंने पहले से ही स्टॉक किया हुआ सामान औने पौने दामों में बेचने की ठान ली है। तथा लोगों से लॉकडाउन लगने की अफवाह है जमकर उड़ा रहे हैं जबकि हरियाणा सरकार व जिला प्रशासन नूहू मेवात द्वारा अभी किसी प्रकार का लॉकडाउन लगाने के बारे में कोई अधिसूचना में पत्र जारी नहीं किया गया है। ऐसे में गुटखा तंबाकू घरेलू सामान इत्यादि गांव में खुली दुकानों पर महंगे दामों में मिलने लगा है। लोगों ने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जो लोग अधिक दामों में सामान बेच रहे हैं ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। क्या कहते हैं खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी:-  वहीं इस मामले में खाद्य आ...

कोरोना सख्ती से लोगो मे हुई नाराजगी झेल सकता हूं,लाशो को नहीं देख सकता:- स्वास्थ्य गृह मंत्री अनिल विज

 करोना सख्ती से लोगो मे हुई नाराजगी झेल सकता हूं,लाशो को नहीं देख सकता:- स्वास्थ्य गृह मंत्री अनिल विज बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। हरियाणा के स्वास्थ्य गृहमंत्री अनिल विज ने किया ट्वीट, हरियाणा के प्रत्येक जिले के डीसी एसपी को दिए सख्त दिशानिर्देश। उन्होंने ट्वीट कर साफ कहा है करोना से बचाव करने हेतु सख्ती करने से लोगों की नाराजगी झेल सकता हूं लेकिन इस घातक बीमारी से मरने वाले हरियाणा प्रदेश के लोगों की लाशों को नहीं देख सकता। उन्होंने प्रदेश के सभी उपायुक्त व पुलिस कप्तानों को सख्त देवास दिशा निर्देश दिए हैं कि इसके लिए घातक साबित हुई महामारी कोविड- 19 से लोगों के बचाव के लिए  चाहे कितनी भी सख्ती करनी पड़े अभी से नियमों की पालना करें उन्होंने प्रदेश वासियों से अपील की है वह भी करोना काल में अपने घरों में रहे बाहर निकले तो मास्क जरूर लगाए,या किसी से मिले तो मुंह पर मास्क 2 गज की दूरी बनाए रखें सावधानी पूर्ण तरीके से बरतनी है ताकि लोगों को इस घातक बीमारी का सामना नहीं करना पड़े। वास्तविक प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है तथा प्रत्येक जिले के एसपी ड...

फिरोजपुर झिरका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक नसीम अहमद का फोन चोरी,अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज।

 फिरोजपुर झिरका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक नसीम अहमद का फोन चोरी,अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह जिले के फिरोजपुर झिरका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक नसीम अहमद द्वारा उनका फोन चोरी होने के बारे में अज्ञात चोरों के खिलाफ फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी में मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया पूर्व विधायक वहीं भाजपा नेता नसीम अहमद फिरोजपुर झिरका में ही वाटिका में किसी शादी समारोह में गए हुए थे तो वहां पर अज्ञात चोरों द्वारा उसका फोन चोरी कर लिया गया पुलिस ने विधायक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। क्या कहते हैं सिटी चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका:- वहीं इस मामले में सिटी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है विधायक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ फोन चोरी का मामला दर्ज कर लिया है चोरों की तलाश जारी है जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे फोन बरामद किया जाएगा।

रमजान के माह में पीने के पानी को परेशान बडेड गांव के लोग।

 रमजान के माह में पीने के पानी को परेशान बडेड गांव के लोग। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह मेवात जिले के बडेड गांव के ग्रामीण इन दिनों जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों की लापरवाही के चलते परेशान नजर आ रहे हैं। भाजपा सरकार जहां रमजान के माह में बिजली पानी की समस्या के समाधान के लिए लोगों से वादा कर रही है ऐसे में सरकार के अधिकारियों कर्मचारियों ने किए गए वादे हवाई साबित हो रहे हैं। हम आपको बता दें पवित्र माह रमजान चल रहा है ऐसे में लोगों को पीने के पानी के साथ साथ पूरी बिजली देने का वायदा सरकार अधिकारी कर्मचारी कर रहे हैं लेकिन बडेड गांव के ग्रामीण पीने के पानी को तरस रहे हैं। बडेड गांव के ग्रामीण इरशाद,अरसद,महिला जुबैदा इत्यादि लगभग सभी ग्रामीणों की शिकायत है कि गांव में एक तरफ तो पूरा पानी आ रहा है तथा दूसरी तरफ पीने के पानी की एक बूंद भी नहीं आ रही। इतना ही नहीं इस बाबत बडेड गांव के ग्रामीणों ने कई बार जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों शिकायत भी की लेकिन उनकी शिकायत का किसी प्रकार का कोई समाधान नहीं हो सका।  ग्रामीणों ने ...