Skip to main content

आमजन को एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में जाने से मिली निजात - एसपी राजेश कुमार

 आमजन को एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में जाने से  मिली निजात - एसपी राजेश कुमार


 

 एक ही छत के नीचे नागरिकों की समस्याओं का हो रहा समाधान 

सोमवार को‌ आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त हुई 12 शिकायत - एसडीएम अश्वनी कुमार 



बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।

नूंह 02 जून - सरकार का मकसद लोगों को न्याय दिलवाना है, इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा समाधान शिविर के रूप में यह पहल की गई है इसलिए समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निपटान अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। 

‌‌ यह निर्देश सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व‌ एसडीएम अश्वनी कुमार ने नागरिकों की शिकायतें सुनने उपरांत उपस्थित अधिकारियों को दिये।

  उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से आम नागरिकों को अब अपनी शिकायतें रखने के लिए एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में जाने से निजात मिली है और एक ही छत के नीचे नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निदान किया जा रहा है। नागरिकों की शिकायतों का निवारण करना उच्चाधिकारियों का दायित्व है। जिला के नागरिकों से अपील की है कि वे इन समाधान शिविरों में उपस्थित होकर अपनी शिकायतों का समाधान करवा सकते हैं।

  उन्होंने कहा कि पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका व‌ तावड़ू उपमंडल के अधीन आने वाले गांवों के नागरिक अपने क्षेत्र के उपमंडल पर संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले समाधान शिविर में अपनी शिकायत रख सकते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला व उपमंडल स्तर पर सप्ताह के दो दिन यानी सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित कर नागरिकों की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

   एसडीएम अश्वनी कुमार के समक्ष समाधान शिविर के दौरान जल आपूर्ति, पेंशन, भूमि संबंधी विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें सामने आई, जिनको धैर्यपूर्वक सुनने के पश्चात उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके। इन शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। 

  एसडीएम ने बताया कि सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में कुल 12 शिकायत प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि आयोजित समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, बुढ़ापा पेंशन पुलिस विभाग से संबंधित शिकायत प्राप्त हई। 

 इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद, एलडीएम सागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...