Skip to main content

नूंह पुलिस ने दो साइबर अपराधी किये गिरफ्तार,ऑनलाइन ठगी नेटवर्क का खुलासा।

 नूंह पुलिस ने दो साइबर अपराधी किये गिरफ्तार,ऑनलाइन ठगी नेटवर्क का खुलासा।



बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात।

नूंह। जिले में साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए नूंह पुलिस लगातार सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने एक बार फिर दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन ठगी और फर्जी सिम एवं मोबाइल फोन के जरिए साइबर अपराध को अंजाम देने में संलिप्त पाए गए।

पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि पहले मामलें में साइबर थाना नूंह की टीम ने साइबर पोर्टल पर संदिग्ध सक्रिय मोबाइल नंबर की निगरानी के दौरान कार्रवाई करते हुए दिल्ली-अलवर रोड स्थित हीरा लाल स्कूल के पास से आरोपी राकिब पुत्र जैकम निवासी अखनाका, थाना सदर फिरोजपुर झिरका को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइल फोन और सिम कार्ड के तकनीकी विश्लेषण में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर आमजन से धोखाधड़ी, फर्जी व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट, इंस्टाग्राम प्रोफाइल, संदिग्ध चैट, कियूआर कोड स्क्रीनशॉट और यूपीआई आईडी के जरिए साइबर ठगी के सबूत मिले । साइबर पोर्टल पर जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल नंबर से गुजरात और कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों की धोखाधड़ी शिकायतें भी सामने आईं। यह आरोपी ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर लोगों को ठगने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। इस मामलें में नूंह साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा  किया है। वहीं दूसरे मामलें में थाना सदर पुन्हाना टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव लहरवाड़ी-ठेक मार्ग पर रेड कर असफाक पुत्र जाहुल निवासी जीवनबास, जिला डीग राजस्थान को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन, सिम और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच में फेसबुक फॉलोवर बढ़ाने, फर्जी प्रोफाइल और क्यूआर कोड के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाने के प्रमाण मिले। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी फर्जी पहचान और मोबाइल नंबर के जरिए साइबर फ्रॉड कर रहा था। साइबर पोर्टल से प्राप्त जानकारी में उसके खिलाफ ऑनलाइन शिकायत और धोखाधड़ी की पुष्टि हुई। इस संबंध में साइबर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामलों की प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपी ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, फर्जी डिजिटल प्रोफाइल, यूपीआई आधारित धोखाधड़ी और साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क से संबंधित पाए गए हैं। पुलिस दोनों मुकदमों में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है ।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...