Skip to main content

Olx एप साईट पर विज्ञापन दिखाकर अवैध हथियार के बल पर लूट करने के मामले में संलिप्त आरोपी आरिफ निवासी गोधोला जिला नूंह को किया गिरफ्तार किया।

Olx एप साईट पर विज्ञापन दिखाकर अवैध हथियार के बल पर लूट करने के मामले में संलिप्त आरोपी आरिफ निवासी गोधोला जिला नूंह को किया गिरफ्तार किया।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

पुलिस अधीक्षक नूंह के कुशल-मार्गदर्शन में अपराधों पर अंकुश लगाते हुये प्रबंधक थाना पुन्हाना निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने ओलैक्स एप साईट पर विज्ञापन दिखाकर अवैध हथियार के बल पर लूट करने के मामले में संलिप्त आरोपी आरिफ निवासी गोधोला जिला नूंह को किया गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय, नूंह से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 12.06.2019 को जितेन्द्र कुमार पुत्र भंवर सिंह निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर (यू0पी0) को ओलैक्स एप साईट पर स्विफ्ट डिजाईर गाङी का विज्ञापन दिखाकर व मोबाईल फोन द्वारा संपर्क करके उसे व उसके भाई विजेन्द्र को दिनांक 18.06.2019 को पुन्हाना बुलाकर और वहा से जितेन्द्र कुमार व उसके भाई तथा गाङी चालक राजेन्द्र को एक व्यक्ति द्वारा मोटरसाईकिल पर अपने पीछे-2 गाङी दिखाने के बहाने पिपरौली गांव के पास जंगल में ले जाकर जहां पर पहले से ही 6 अन्य शख्स तीन मोटरसाईकिलों पर मौजूद थे । सभी ने मिलकर जितेन्द्र कुमार, विजेन्द्र व उनके गाङी चालक राजेन्द्र उपरोक्त से अवैध हथियार के बल पर 3,00,000 रुपये नकद, तीन मोबाईल फोन व अन्य सामान को लूट लिया तथा फरार हो गये । जिसके संबन्ध में जितेन्द्र कुमार उपरोक्त की दरखास्त पर संबन्धित धाराओं में एक मुकदमा नंबर 218/19 थाना पुन्हाना में दर्ज रजिस्टर किया गया । जिसमें दो आरोपियों को थाना पुन्हाना पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार करके वारदार में लूटे गये रुपयों में से 10,080 रुपयों को उनसे बरामद किया जा चुका है । दिनांक 26.01.2021 को गुप्तचर की सुचना पर सहायक उप-निरीक्षक राजबीर के नेतृत्व में गठित टीम ने उपरोक्त मुकदमा में सह-आरोपी आरिफ पुत्र ईकबाल निवासी गोधोला जिला नूंह को दबिश देकर लूंहिगा कला मोङ पुन्हाना से काबू करने में विशेष सफलता हासिल की है,आरोपी को नियमानुसार उपरोक्त मुकदमा में गिरफ्तार करके आज अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जायेगा व रिमांड अवधि के दौरान लूटे गये रुपयों व अन्य सामान के बारे में विस्तार से पुछताछ की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...