Skip to main content

अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाए:-उपायुक्त

 अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाए:-उपायुक्त



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूंह उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा ने कहा कि अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि शहर के आसपास और मुख्य स्थानों पर आम नागरिकों की जागरूकता के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। जिनमें अवैध निर्माण कार्य के परिणाम स्पष्टï लिखें हों। उपायुक्त ने कहा कि जिला नगर योजनाकार विभाग उनके क्षेत्र में बिना नक्शा पास करवाए बन रहे मकानों और अन्य निर्माण कार्यों पर रोक लगाएं। इस कार्यवाही में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सरकार के नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर व गांव में कोई भी व्यक्ति निर्माण कार्य को बगैर अनुमति एवं विभागीय कार्यवाही पूरी किए बिना करता है तो उसके खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाए। 
    उपायुक्त ने संबधित अधिकारी को निर्देश दिए कि शहर में बिना नक्शा पास करवाए चल रहे रिजोर्ट को नोटिस देकर उनको सील करें। नागरिकों को बताया जाए कि भवन बनाने की सरकारी प्रक्रिया पूरी करवाना आवश्यक है, तभी शहर व गांव का सुनियोजित ढंग से विकास हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी मेहनत की कमाई ऐसी जगह ना लगाए, जहां आगे चलकर उसे परेशानी का सामना करना पड़े।
जिला नगर योजनाकार वेदप्रकाश सहरावत ने बताया कि उनकी टीम द्वारा रंगाला, रेवासन, घासेड़ा में 23 टीपीसी को तोड गया है। उन्होंने अवैध रूप से कॉलोनियां काटने वाले कथित कॉलोनाईजर को चेतावनी देने के साथ-साथ जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लाट या मकान ना खरीदें और ना ही उनमें किसी प्रकार का निर्माण करें। उन्होंने नागरिकों से कहा कि शहर में प्रॉपर्टी खरीदने से पहले तहसील कार्यालय व डीटीपी कार्यालय से इसकी जानकारी जरूर ले लें कि वह जगह अधिकृत है या अनाधिकृत। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग की ओर से इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...