फिरोजपुर झिरका शहर नवनियुक्त चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने संभाला कार्यभार।
शहर में हर गतिविधियों पर बारीकी से रखी जाएगी नजर अपराध किसी भी सूरत में नहीं होगा बर्दाश्त।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
फिरोजपुर झिरका शहर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह का तबादला होने पर उनकी जगह नए चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह को माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र बिजारणिया द्वारा नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त चौकी प्रभारी शहर फिरोजपुर झिरका सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जहां मेवात पुलिस को अपराध रोकने में बड़ी उपलब्धियां आए दिन प्राप्त हो रही हैं ऐसे में उनके मार्गदर्शन में कार्य करते हुए फिरोजपुर झिरका शहर पुलिस द्वारा इलाके में होने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी जाएगी तथा शहर में मोटरसाइकिल चोरी अन्य वारदातों पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ में इलाके में संपूर्ण तरीके से अपराध खात्मे को लेकर कार्य किया जाएगा। शहर में जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री पर पैनी नजर रखी जाएगी शहर में किसी भी प्रकार का अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए चौकी अंतर्गत काफी दिनों से पेंडिंग पड़े मुकदमों को जल्द निपटारा किया जायेगा।

Comments
Post a Comment