विरोधियों को रास नहीं आ रहा डुडोली ग्राम पंचायत का विकास:-सरपंच दोलतराम
भाजपा राज में पुन्हाना उपमंडल की सभी ग्राम पंचायतों में कराया गया भरपूर विकास।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
मनोहर सरकार द्वारा नूह मेवात जिले के पुनहाना उपमंडल ग्राम पंचायतों के विकास के लिए जहां भरपूर राशि दी गई ऐसे में सरपंचों द्वारा ग्राम पंचायतों में विकास कराया गया। लेकिन कुछ शिकायतकर्ताओ व विरोधियों को भाजपा सरकार सरपंच द्वारा कराए गए विकास रास नहीं आ रहा है। डूडोली ग्राम पंचायत की बात की जाए तो ग्राम पंचायत डुडोली में सरपंच दोलतराम द्वारा भरपूर विकास कराया गया। पत्रकारों से खास बातचीत करते हुए ग्राम पंचायत डूडोली के सरपंच दोलतराम ने बताया उन्होंने बिना पक्षपात मनोहर सरकार के सबका विकास समान विकास के नारे को सिरे चढ़ाते हुए अपनी ग्राम पंचायत का भरपूर विकास कराया रास्तों के निर्माण, नालियों का निर्माण, बिजली-पानी इत्यादि मूलभूत सुविधाओं को पूरा कराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्राम पंचायत विकास के लिए जितनी राशि आई अन्य सरकारों ने इतनी राशि ग्राम पंचायतों को नहीं दी इतना ही नहीं मनोहर सरकार में पूर्ण पारदर्शिता से कार्य किया गया आखिरकार सरकार द्वारा यह भी जांच आ गया कि उनके द्वारा दिया गया पैसा धरातल पर लगा है या नहीं लगा है। सरपंच दोलतराम कहते हैं अगर विरोधियों की बात की जाए तो कुछ विरोधियों को तो उनकी ही ग्राम पंचायत का विकास रास नहीं आ रहा है बल्कि झूठी शिकायत करवा उन पर दबाव बनाया जाता है। बल्कि ऐसे लोगों को यह नहीं देखता आखिरकार ग्राम पंचायत में विकास क्या-क्या हुआ है।
खास जानकारी देते हुए डूडोली ग्राम पंचायत के सरपंच दोलतराम ने बताया उन्होंने गरीब जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए जो सरपंच वर्षों से नहीं कर पाए वह कार्य किया गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लगभग कई दर्जन परिवारों को उनकी प्लॉटों पर किए गए कब्जे को लेकर माननीय हाईकोर्ट में लड़ाई लड़कर खाली कराया गया तथा संपूर्ण तरीके से गरीबों को वहां पर बसाया गया उनकी ग्राम पंचायत का जीता जागता उदाहरण है। सरपंच दोलतराम ने कहा कि उनकी ग्राम पंचायत में डूडोली बढ़ा अकातिया नंगला आदि लगभग3 गांव लगते है। लेकिन इस बार गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली है बड़ा ग्राम पंचायत को अलग कर दिया गया है। अगर अबकी बार भी जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह ग्राम पंचायत में विकास कराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे बल्कि सभी छोटे-बड़े बुजुर्ग ग्रामीणों माताओं बहनों को मान सम्मान देंगे।

Comments
Post a Comment