ओवरलोडिंग पर आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह का चला चाबुक,कई हाइवे डम्परों के किए चालान।
ओवरलोडिंग पर आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह का चला चाबुक,कई हाइवे डम्परों के किए चालान।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नूह जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन द्वारा इन दिनों ओवरलोड को लेकर बेहद सख्ती बरती जा रही है।नूह जिला पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया ओवरलोडिंग अवैध खनन को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। एसपी के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्री बलबीर सिंह द्वारा ओवरलोडिंग मामले पर बेहद सख्ती करते हुए ओवरलोड़ हाईवे डंपरो आए दिन चालान किए जा रहे हैं। अगर साफ तरीके कहा जाए इन दिनों आकेडा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह का चाबुक ओवरलोड वाहनों पर जमकर चल रहा है। पत्रकारों को खास जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी श्री बलबीर सिंह ने बताया इलाके में हर छोटे-बड़े अपराध पर माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए आकेड़ा चौकी पुलिस की पैनी नजर है।
इलाके में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, चोरी,छीना झपटी, डकैती, ओवरलोडिंग अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ओवरलोडिंग मामले को लेकर उन्होंने हाईवे डंपर मालिकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा अपने हाईवे डंपर इत्यादि वाहनों में क्षमता से अधिक सामग्री नहीं भरें अन्यथा ऐसे वाहनों का तत्काल चालान किया जा रहा है। चौकी अंतर्गत काफी समय से पेंडिंग पड़े मुकदमों को बारीकी से जांच कर उनकी त्वरित कार्रवाई का निपटारा किया जा रहा है। इलाके में माननीय अदालत से पीओ बेल जंपर करार दिया अपराधियों के खिलाफ जल्द धरपकड़ अभियान चलाया जाएगा।

Comments
Post a Comment