डुडोली ग्राम पंचायत के सरपंच दोलतराम भाजपा नेत्री नोक्षम चौधरी के प्रयासों से बढ़ा गांव की अलग बनी पंचायत।
डुडोली ग्राम पंचायत के सरपंच दोलतराम भाजपा नेत्री नोक्षम चौधरी के प्रयासों से बढ़ा गांव की अलग बनी पंचायत।
बढ़ा गांव के लोगों में खुशी की लहर, बेहतरीन तरीके से होगा नई पंचायत का विकास।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नूह जिले के पुन्हाना उपमंडल की डूडोली ग्राम पंचायत से बढ़ा को अलग पंचायत का दर्जा हरियाणा सरकार ने दे दिया है। हम आपको बता दें डुडोली ग्राम पंचायत में बड़ा शामिल होने पर जहां अब से पहले एक ही ग्राम पंचायत डुडोली के नाम से होती थी अब बढ़ा गांव को ग्राम पंचायत नाम से जाना जाएगा। खास जानकारी देते हुए डुडोली ग्राम पंचायत के सरपंच दोलतराम ने बताया की उनके व भाजपा नेत्री नोक्षम चौधरी के काफी प्रयासों के बाद उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत बढा गांव को डूडोली से अलग करा लिया है, उन्होंने कहा कि कई गांव की पंचायत होने के बावजूद गांव में विकास कार्यों में जहां दिक्कतें भी आई लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल में ग्राम पंचायत डुडोली का भरपूर विकास कराया। हम आपको बता दें ग्राम पंचायत बढ़ा के ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए जहां ग्राम पंचायत के सरपंच दोलतराम व भाजपा नेत्री नोक्षम चौधरी के अथक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई दी है कि अब उनकी ग्राम पंचायत में भरपूर विकास हरियाणा सरकार द्वारा हो सकेगा।
सरपंच दोलतराम ने बताया अलग ग्राम पंचायत बनने को लेकर जहां ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है ऐसे में बढ़ा ग्राम पंचायत मैं विकास मामले में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले तो है एक साथ इकट्ठे ग्राम पंचायत डुडोली से चुनाव जीते थे अब वह अपने गांव की नई ग्राम पंचायत बढ़ा से चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकाल में उन्होंने लोगों की बिजली पानी शिक्षा इत्यादि मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति कराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। सरपंच दोलतराम ने बताया कि ग्रामीणों का आज भी उन्हें भरपूर प्यार व सहयोग प्राप्त हो रहा है। अगर ग्राम पंचायत के लोगों ने फिर से उन्हें मौका दिया तो वे अपनी ग्राम पंचायत का चहुमुखी विकास कराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

Comments
Post a Comment