सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने संभाला आकेड़ा चौकी प्रभारी का कार्यभार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नूह जिले की आकेड़ा चौकी प्रभारी दीपचंद का नलहड़ होने पर आकेड़ा नवनियुक्त चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। अपना कार्यभार संभालते ही नवनियुक्त चौकी प्रभारी बलबीर सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि इलाके में किसी प्रकार का अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में आकेड़ा चौकी पुलिस द्वारा हर छोटे बड़े अपराध पर बारीकी से नजर रखने के साथ-साथ अपराध पर संपूर्ण तरीके से लगाम लगाने के प्रयास जारी रहेंगे। मैं आपको बता दे अब से पहले सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह बतौर चौकी प्रभारी शहर फिरोजपुर झिरका में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शहर फिरोजपुर झिरका में उनके कार्यकाल में जहां चोरी अवैध शराब की बिक्री अन्य वारदातों पर पूर्ण तरीके से लगाम रही। उन्होंने कहा कि चौकी अंतर्गत काफी दिनों से पेंडिंग पड़े मामलों का जल्द निपटारा किया जाएगा, इलाके में जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।आकेड़ा चौकी पुलिस अपराध को लेकर माननीय पुलिस कप्तान नरेन्द्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करेगी।

Comments
Post a Comment