पंचायत चुनाव चाहे भले ही दूर अगोन गांव में युवा सरपंच रोबिन खान की चर्चाओं से राजनीति गर्म।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
हरियाणा प्रदेश में पंचायत चुनाव चाहे भले ही दूर हो लेकिन जिला नूह मेवात में इन दिनों पंचायत चुनाव की चर्चाएं गरम है। फिरोजपुर झिरका उपमंडल की ग्राम पंचायत अगोन में इन दिनों युवा सरपंच पद उम्मीदवार रोबिन खान आए दिन लोगों के दिलों में जगह बनाते जा रहे हैं। पंचायत के लोगों का भी भरपूर प्यार व सहयोग प्राप्त हो रहा है। पत्रकारों से खास बातचीत के दौरान अगोन ग्राम पंचायत से युवा उम्मीदवार रोबिन खान ने बताया कि अगर ग्राम पंचायत की जनता ने इस बार उन्हें मौका दिया तो वह गांव में भरपूर विकास कराने के साथ-साथ में युवाओं को बड़ी सौगात जैसे लाइब्रेरी खेल का मैदान स्कूली शिक्षा रास्तों के निर्माण बिजली पानी की मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अपनी ग्राम पंचायत का भरपूर विकास कराने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। हम आपको बता दें अगोंन ग्राम पंचायत में इन दिनों युवा सरपंच पद उम्मीदवार रोबिन खान का जादू युवाओं बुजुर्गों महिलाओं बच्चों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पंचायत चुनाव की तो अभी तारीख भी तय नहीं है लेकिन लोगों के प्यार व सम्मान से लगता है कि ग्राम पंचायत अगोन की जनता इस बार संपूर्ण तरीके से तब्दीली कर युवा रोबिन खान के हाथ में सत्ता सौंपने जा रही है। वही रोबिन खान ने बताया वह हर छोटे-बड़े का मान सम्मान वह अपने गांव का विकास कराने के साथ-साथ शिक्षा बिजली पानी इत्यादि अन्य सुविधाओं को पूर्ति के साथ-साथ आमजन गरीब व्यक्ति की हर जायज समस्या का समाधान कराने का भरपूर प्रयास करेंगे।

Comments
Post a Comment