बिछोर थाना अंतर्गत अपराध व अपराधियों पर कड़ी नजर:- इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नूह पुलिस कप्तान सिंह महेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जिला पुलिस को जहां अपराधियों हुए अपराध पर नकेल कसने में आए दिन कामयाबी प्राप्त हो रही हैं। ऐसे में बिछोर थाना अंतर्गत इलाके में जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री ऑनलाइन ठगी जैसी वारदातों पर बिछोर थाना पुलिस लगाम लगाने में काफी हद तक सफल साबित हो रही है। खास जानकारी देते हुए बिछोर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए पुलिस द्वारा जहां माननीय अदालत द्वारा भगोड़ा करार देते हुए अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार जारी है, ऐसे में इलाके में हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है इलाके में अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन ओवरलोडिंग वहीं यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के चालान इत्यादि भी आए दिन किए जा रहे हैं। मालिनी पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए उनके आदेशों की संपूर्ण तरीके से पालना की जा रही है।

Comments
Post a Comment