बेअसर रहा फिरोजपुर झिरका में चक्का जाम, खूब दौड़ी गाड़ियां।
फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी रमेश चंद पूरी फोर्स के साथ मुंडाका नाके पर सुरक्षा की दृष्टि से रहे तैनात।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
देश में किसान आंदोलन के चलते समस्त देश में किसान आंदोलन द्वारा 6 फरवरी को चक्का जाम का ऐलान किया गया था। नूह जिले में इसका असर बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला हम आपको बता देंगे जिले में सारे दिन वाहन सरपट दौड़ते रहे। हालांकि माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेन्द्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य कर रहा पुलिस प्रशासन बिल्कुल मुस्तैद नजर आया। फिरोजपुर झिरका हरियाणा राजस्थान की सीमा से सटे मुंडाका बॉर्डर पर फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी श्री रमेश चंद सुरक्षा की दृष्टि से काफी फोर्स के साथ तैनात नजर आए अगर फिरोजपुर झिरका शहर लाल कुआं चौक अंबेडकर चौराहे की बात की जाए तो सारे दिन वाहन सुचारू रूप से चालू रहे। इतना ही नहीं देर रात आई गुप्त सूचनाओं ने फिरोजपुर झिरका पुलिस प्रशासन की खूब दौड़ लगवाई देर रात से ही थाना प्रभारी रमेश चंद ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए काफी फोर्स मंगाई ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं घट सके। कुल मिलाकर बात की जाए मेवात संपूर्ण जिले में किसान नेताओं संगठनों द्वारा 6 फरवरी को किया गया चक्का जाम ऐलान बिल्कुल फीका नजर आया।

Comments
Post a Comment