कार्यभार संभालते ही एक्शन में दिखे पुन्हाना नवनियुक्त डीएसपी शमशेर सिंह, कहां इलाके में अपराध किसी भी सूरत में नहीं होगा बर्दाश्त।
कार्यभार संभालते ही एक्शन में दिखे पुन्हाना नवनियुक्त डीएसपी शमशेर सिंह, कहां इलाके में अपराध किसी भी सूरत में नहीं होगा बर्दाश्त।
या तो अपराध छोड़ दें अपराधी नहीं तो इलाका छोड़ने पर कर दूंगा मजबूर।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नुहू जिले के पुन्हाना उपमंडल में डीएसपी विवेक चौधरी का तबादला हो जाने पर उनकी जगह नए डीएसपी शमशेर सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते ही डीएसपी शमशेर सिंह बिल्कुल एक्शन मोड में नजर आए पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि इलाके में किसी भी प्रकार का अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारियों के साथ-साथ सीआईए प्रभारियों की जल्द एक मीटिंग बुलाकर जहां क्राईम मामलो में बारीकी से बातचीत की जाएगी ऐसे में अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले सभी थाना प्रभारियों समस्त पुलिसकर्मियों को खास दिशा निर्देश देते हो बताया सारे पुलिस कर्मचारी अपना फर्ज वह ड्यूटी पूर्ण ईमानदारी से करें, अन्यथा शिकायत मिलते ही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इतना ही नहीं हम आपको बता दें कि डीएसपी शमशेर सिंह पुन्हाना मेवात के लिए कोई नया नहीं है बल्कि पहले भी पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी के रूप में रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इलाके के बारे में बारीकी से जानकारी है पुलिस और पब्लिक के आपसी तालमेल के बिना अपराध पर लगाम लगाना नामुमकिन है ऐसे में पुलिस व पब्लिक के बीच तालमेल बढ़ाकर बड़े से बड़े और छोटे से छोटे क्राईम पर आसानी से लगाम लगाने का प्रयास जारी रहेंगे। डीएसपी शमशेर सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कोई भी व्यक्ति अगर थाना अंतर्गत किसी काम से परेशान है तो तुरंत उन्हें उनके सरकारी नंबर 8930 900 243 पर संपर्क कर सकते हैं। ऑफिस में आकर मिल सकते हैं अगर कई बार ऑफिस में भी नहीं तो सीधे उसके क्वार्टर पर आकर मिल सकते हैं हर पीड़ित व्यक्ति की हर जायज समस्या को संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही कराने का उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

Comments
Post a Comment