फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस ने ओवरलोडिंग वाहनों पर कसा शिकंजा,दो डंपरो के किए चालान।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी श्री रमेश चंद द्वारा ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा पत्थरों से भरे हुए ओवरलोड हाईवे डंपर को कब्जा पुलिस में लिया गया है, जहां उनका पुलिस चालान करने के साथ-साथ माइनिंग और लोडिंग का चालान किया गया है। आज जानकारी देते हुए फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमेश चंद ने बताया कि इलाके में ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजरानीया नूह पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो हाईवे डंपर को इंपाउंड किया गया है। उन्होंने वाहन मालिकों को सख्त हिदायत देते हुए बताया कि अपने वाहनों में क्षमता से अधिक सामग्री नहीं भरे अन्यथा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पुलिस द्वारा यह चालानिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Comments
Post a Comment