चोरीशुदा बाईक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,मामला दर्ज।
पुलिस द्वारा अंबेडकर चौक पर नाकेबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया चोरीशुदा बाइक सहित शातिर चोर।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी चोरी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए बाइक चोरों पर शिकंजा कसते हुए एक शातिर बाइक चोर को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह अपनी टीम के साथ अंबेडकर चौक पर नाकेबंदी कर वाहनों को चेक कर रहे थे। नाकेबंदी के दौरान एक शख्स जो अलवर की तरफ फिरोजपुर झिरका अंबेडकर चौक की तरफ आ रहा था पुलिस को देख कर आरोपी मोटरसाइकिल वापिस अलवर की तरफ मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस की मुस्तैदी के कारण आरोपी को चोरी शुदा बाइक के साथ अंबेडकर चौक से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान अपना नाम क्या नाम सब्बीर पुत्र सिरदार निवासी अलवर राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि बाइक गुड़गांव शहर से चोरी की गई है आरोपी राजस्थान अलवर से बेचने की नियत से आया हुआ था। सिटी चौकी फिरोजपुर सब इंस्पेक्टर श्री यशपाल सिंह ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर उनसे एक चोरी शुदा स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है आरोपी के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Comments
Post a Comment