जयसिंहपुर चौकी अंतर्गत अपराध पर संपूर्ण तरीके से लगाम लगाने में कामयाब हो रहे हैं चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार
जयसिंहपुर चौकी अंतर्गत अपराध पर संपूर्ण तरीके से लगाम लगाने में कामयाब हो रहे हैं चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार
माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में अपराध पर लगाम लगाने का किया जा रहा है भरपूर प्रयास।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नुहू जिला पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया जहां अपराध को रोकने में काफी हद तक सफल साबित हो रहे हैं ऐसे में उनके अधीनस्थ कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारी भी अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ साथ अपराधियों पर नकेल कसने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे है। नूह जिला अंतर्गत जयसिंहपुर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया माननीय पुलिस कप्तान के दिशा निर्देश अनुसार चौकी पुलिस अपराध को लगाम लगाने के भारी-भरकम प्रयास में है। उन्होंने कहा कि इलाके में अवैध शराब जुआ सट्टा अवैध खनन ओवरलोडिंग पर पुलिस द्वारा बारीकी से नजर रखी जा रही है तथा ओवरलोड वाहनों को समयअनुसार चालान भी किए जा रहे हैं। हम आपको बता दें इलाके में जुआ सट्टा हर छोटे-बड़े अपराध पर पुलिस द्वारा बारीकी से नजर रखी जा रही है। जयसिंहपुर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया की अपराध रोकथाम हेतु इलाके के लोगों का भी पूर्ण तरीके से सहयोग प्राप्त हो रहा है। पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल से क्राईम पर संपूर्ण तरीके से लगाम लगाई जा सके।
उन्होंने कहा कि जिले के तेजतर्रार बेबाक़ ईमानदार पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा अपराध रोकने के भरपूर प्रयास जारी है।

Comments
Post a Comment