फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी पुलिस द्वारा चोरी की बाइक सहित एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार।
आरोपी ने जयपुर राजस्थान से चोरी की थी बाइक,फिरोजपुर झिरका महावीर मार्ग से चोरी की बाईक सहित चढ़ा पुलिस के हत्थे।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नूह जिले की फिरोजपुर झिरका शहर चौकी पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों को रोकथाम हेतु आए दिन चलाए जा रहे गश्त पड़ताल अभियान में सफलता प्राप्त होती जा रही हैं। पुलिस द्वारा राजस्थान जयपुर से चोरी की गई बाइक सहित शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया महावीर मार्ग पुलिस गश्त पड़ताल के दौरान चोरी की बाइक सहित एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी से पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम इसाक पुत्र बदलू निवासी हाजीपुर थाना नोगावा राजस्थान बताया है। आरोपी से गहनता से पूछताछ जांच पड़ताल के दौरान पाया गया कि आरोपी द्वारा यह बाईक जयपुर राजस्थान से चोरी की गई थी उसे बेचने की फिराक में फिरोजपुर झिरका आया हुआ था। फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी पुलिस के जवान महावीर मार्ग पर गश्त कर रहे थे जैसे ही पुलिस के जवानों को इस शातिर बाइक चोर पर शक हुआ तो उन्होंने इसे रुकने का इशारा किया तो यह वापिस बाइक मोड़ कर भागने की फिराक में था उस समय रहते हुए पुलिस के जवानों ने आरोपी को चोरी की बाइक सहित धर दबोच लिया। सिटी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है,आरोपी को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हैं।

Comments
Post a Comment