बडेड ग्राम पंचायत की पढ़ी-लिखी महिला सरपंच शबाना खान का आए दिन बढ़ रहा जनाधार।
विकास किया है आगे भी करेंगे, विरोधी पचा नहीं पा रहे हैं ग्राम पंचायत का विकास:-सरपंच प्रतिनिधि असलम खान
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
हरियाणा सरकार द्वारा भले ही चाहे पंचायत चुनाव का ऐलान नहीं किया हो लेकिन ग्राम पंचायतो में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां बड़ी तेज है। नूह जिले की ग्राम पंचायत बडेड की बहुचर्चित सरपंच शबाना खान जहां अपने कार्यकाल में विकास मामले को लेकर सुर्खियों में हैं ऐसे में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला द्वारा उन्हें गुरुग्राम में स्कूटी भेंटकर मान सम्मान बढ़ाया गया। ऐसे में ग्राम पंचायत रास्तों का निर्माण बिजली पानी शिक्षा इत्यादि मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्राम पंचायत में भरपूर विकास कराया गया। ग्राम पंचायत बडेड की पढ़ी-लिखी की सरपंच शबाना खान द्वारा जहां ग्राम पंचायत का भरपूर विकास किया ऐसे में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से सम्मान पाकर अपने गांव का ही नहीं बल्कि संपूर्ण मेवात का नाम रोशन किया।
बडेड ग्राम पंचायत की सरपंच शबाना खान के सरपंच प्रतिनिधि देवर असलम खान बताते हैं ग्रामीणों के प्रति उन्होंने दिन रात एक कर हर समस्या का समाधान गांव के विकास को लेकर अन्य कार्य किए। जो कुछ विरोधियों को बिल्कुल भी रात नहीं आ रहे हैं, उन्होंने बताया कि गरीब जनता का प्यार उन्हें भरपूर प्राप्त हो रहा है, लोगों को का कहना है कि इस बार उन्होंने पढ़ी लिखी सरपंच को चुना ताकि उनका गांव हरियाणा प्रदेश लेवल तक जाना गया। कुछ विरोधियों को वह बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है बल्कि उनको अपना पेट भरने के लिए सत्ता बार-बार याद आ रही है।ऐसा नहीं कि वह गांव के सरपंच नहीं रहे हैं बल्कि जो आज विरोध कर रहे हैं उन्होंने भी अब से पहले गांव में सरपंच रहते हुए गांव का किसी प्रकार का कोई विकास नहीं कराया। बल्कि विकास कार्यों में रोड़ा बनने का कार्य जरूर किया। गांव की भोली भाली गरीब जनता अब ऐसे लोगों को कभी भी सत्ता नहीं सोते की बल्कि उनकी भाभी शबाना खान के प्रति आज भी लोगों के दिलों में जगह है आज भी लोग उनके विकास कार्यों को भूले नहीं हैं। आने वाले समय में वह दोबारा से गांव के सरपंच बनकर विकास कार्यों को और अन्य गति देंगे। पंचायत ने अगर फिर उन्हें मौका दिया तो वह ग्राम पंचायत का भरपूर विकास कराने के साथ-साथ ग्रामीणों के हर समस्या को लेकर 24 घंटा तैयार रहेंगे।

Comments
Post a Comment