Skip to main content

पूरी लगन ईमानदारी के साथ कार्य करें पुलिसकर्मी अन्यथा होगी कार्यवाही:-DSP चन्द्रपाल

 पूरी लगन ईमानदारी के साथ कार्य करें पुलिसकर्मी अन्यथा होगी कार्यवाही:-DSP चन्द्रपाल



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस कप्तान नरेंद्र सिंह बिजारणिया जहां अपराध को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं, ऐसे में उनके अधीनस्थ कार्य करने वाले फिरोजपुर झिरका पुलिस उप-अधीक्षक श्री चंद्रपाल द्वारा अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले थाना प्रभारी, सीआईए प्रभारी,सिटी चौकी प्रभारी, समेत समस्त पुलिस कर्मचारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपना फर्ज संपूर्ण ईमानदारी से निभाएं अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहें। डीएसपी फिरोजपुर झिरका चंद्रपाल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इलाके में किसी भी प्रकार का अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा उन्होंने अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को सख्त दिशानिर्देश जारी किए हुए हैं कि इलाके में हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर हुए बारीकी से नजर रख रहे हैं पीड़ितों को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाना ही उसकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा आमजन अपराध रोकथाम हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करें पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल के बिना हर छोटे से छोटे अपराध पर लगाम लगाना नामुमकिन है।पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल से ही हर छोटे से छोटे बड़े से बड़े अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा वही पुलिस कर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए डीएसपी चंद्रपाल ने बताया कि भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं, किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा अपने कार्यों में कोई कमी कोताही बरती गई बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...