OLX साईट पर गाड़ी बेचने का विज्ञापन दिखाकर अवैध हथियार के बल पर लूट करने के मामले में संलिप्त आरोपी लियाकत निवासी मडोंरा (यू0पी0) को किया गिरफ्तार।
OLX साईट पर गाड़ी बेचने का विज्ञापन दिखाकर अवैध हथियार के बल पर लूट करने के मामले में संलिप्त आरोपी लियाकत निवासी मडोंरा (यू0पी0) को किया गिरफ्तार।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
पुलिस अधीक्षक नूंह के कुशल-मार्गदर्शन में अपराधों पर अंकुश लगाते हुये प्रबंधक थाना पुन्हाना निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने ओलैक्स एप साईट पर गाड़ी बेचने का विज्ञापन दिखाकर अवैध हथियार के बल पर लूट करने के मामले में संलिप्त आरोपी लियाकत निवासी मडोंरा (यू0पी0) को किया गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता कार्यालय नूंह से मिली जानकारी अनुसार दिनांक 12.06.2019 को जितेन्द्र कुमार पुत्र भंवर सिंह निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर (यू0पी0) ओलैक्स एप साईट पर स्विफ्ट गाड़ी बेचने का विज्ञापन दिखाकर व मोबाईल फोन द्वारा संपर्क करके उसे व उसके भाई विजेन्द्र को दिनांक 18.06.2019 को पुन्हाना बुलाकर और वहां से जितेन्द्र कुमार व उसके भाई तथा गाड़ी चालक राजेन्द्र को एक व्यक्ति द्वारा मोटरसाईकिल पर अपने पीछे -2 गाड़ी दिखाने के बहाने पिपरौली गांव के पास जंगल में ले जाकर जहां पहले से ही अन्य 6 शख्स तीन मोटरसाईकिल पर मौजूद थे । सभी ने मिलकर जितेन्द्र कुमार , विजेन्द्र व उनके गाड़ी चालक राजेन्द्र उपरोक्त से अवैध हथियार के बल पर 3,00,000 रुपये नकद , तीन मोबाईल फोन व अन्य सामान को लूट लिया तथा फरार हो गये । जिसके संबध में जितेन्द्र कुमार उपरोक्त की दरखास्त पर संबधित धाराओं में एक मुकदमा नंबर 218/19 थाना पुन्हाना में दर्ज रजिस्टर किया गया । जिसमें तीन आरोपियों को थाना पुन्हाना पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार करके वारदात में लूटे गये रुपयों में से 30,080 रुपयों को उनसे बरामद किया जा चुका है । दिनांक 09.02.2021 को गुप्तचर की सूचना पर सहायक उप-निरीक्षक राजबीर के नेतृत्व में गठित टीम ने उपरोक्त मुकदमा मे संलिप्त आरोपी लियाकत पुत्र अम्मी खां निवासी गांव मडोंरा जिला मथुरा (यू0पी0) को दबिश देकर जमालगढ़ मोड़ पुन्हाना से काबू करने में विशेष सफलता हासिल कि है । आरोपी को नियमानुसार उपरोक्त मुकदमा में गिरफ्तार करके आज अदालत में पेश करके रिंमाड पर हासिल किया जायेगा व रिंमाड अवधि के दौरान लूटे गये रुपयों, अन्य सामान व वारदात के बारे में गहनता से पूछताछ कि जायेगी ।

Comments
Post a Comment