Skip to main content

भपावली साकिर मर्डर मामले में पुलिस ने 13 वे आरोपी राहुल उर्फ अश्वनी को किया गिरफ्तार।

 भपावली साकिर मर्डर मामले में पुलिस ने 13 वे आरोपी राहुल उर्फ अश्वनी को किया गिरफ्तार।



मुखबिरी के शक में आरोपी जुनेद व उसके साथियों द्वारा कर दी गई थी साकिर की हत्या।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जयसिंहपुर चौकी पुलिस द्वारा

 नूह जिले के भापावली गांव में साकिर पुत्र नब्बा की हत्या मामले में पुलिस ने 13वे आरोपी को बड़ी मशक्कत के बाद पिनगवां कस्बे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया भपावली मर्डर कांड का 13वां आरोपी राहुल उर्फ अश्वनी पुत्र बालकिशन निवासी मरोड़ा दिनांक 14 मई 2019 की रात भपावली गांव अपने बच्चों के साथ सो रहे साकिर पुत्र नब्बा को गोलियां चलाते हुए तथा उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए अपहरण किया था तथा रात को ही भरतपुर राजस्थान के कठूमर इलाके में ले जाकर लाठी-डंडों सरियों से मारपीट करके गोलियों मार कर अधमरा कर दिया था पुलिस उन्हें लेकर मांडीखेड़ा सामान्य अस्पताल ला रही थी तो रास्ते में ही साकिर की मौत हो गई। वही बदमाशों का एक साथी सपात पुत्र कल्लू गाड़ी में नहीं बैठ पाया जिसको साकिर के परिवार ने चोटे मारी थी जिस कारण सपात की भी मौत हो गई थी। जिस पर साकिर के परिजनों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज हुआ था साकिर की हत्या मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से जुनेद पुत्र कल्लू मुख्य आरोपी है जिसको इस घटना से कुछ महीनों पहले मथुरा पुलिस गांव से गिरफ्तार करके ले गई थी। उसको शक था कि साकिर पुत्र नब्बा निवासी भपावली ने उसे मुखबिरी करके गिरफ्तार कराया है। आरोपी जुनेद की बुआ गांव मरोड़ा में फजा से शादीशुदा है। मामले का मुख्य आरोपी जुनेद मथुरा से आने के बाद मरोड़ा गांव में अपनी फूफी के पास रहने लगा वहां पर ही राहुल उर्फ अश्वनी पुत्र बालकिशन जाति ब्राह्मण को फज्जा के लड़कों अफजल खालिद के साथ रहता था।उनमे बड़ी गहरी दोस्ती हो गई।जुनैद ने साकिर के अपहरण करने की सारी योजना के बारे में इनको बताया था। जुनेद अपने सभी साथियों के साथ स्कार्पियो व शिफ्ट गाड़ी में साकिर के अपहरण करने उनके घर पर गया अपहरण करके राजस्थान ले गया उसको पता चला कि उसके भाई सपात की हत्या हो गई उसने साकिर की भी हत्या अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी इस मामले में आरोपी राहुल उर्फ अश्वनी पुत्र बालकिशन जाति ब्राह्मण गांव मरोड़ा जो काफी समय से फरार चल रहा था। वही इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रबंधक थाना नगीना प्रबंधक थाना पिनगवां को भी बताया हुआ था आज प्रबंधक थाना पिनगवां उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह व उनकी टीम के सहयोग से उक्त आरोपी राहुल उर्फ अश्वनी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसको पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...