रवा गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत, महिला समेत एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नूह जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल अंतर्गत रवा गांव में आसमानी बिजली गिरने के कारण एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक व्यक्ति व एक महिला गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रवा निवासी शोहराब पुत्र हकमुद्दीन, अरसद पुत्र हकमुद्दीन, खैरन पत्नी अरसद फूंस से बनी हुई झोपड़ी को उठा रहे थे। अचानक आसमान से तेज बिजली गिरी जिसके कारण सोहराब पुत्र हकमुद्दीन उम्र (22 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। वही उसका भाई अरसद पुत्र हकमुद्दीन उम्र 38 वर्ष व उसकी पत्नी खैरन पत्नी अरसद उम्र 30 साल गंभीर रूप से घायल हो गए। इस गंभीर घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया आसमानी बिजली गिरने से घायल हुए पति पत्नी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

Comments
Post a Comment