Skip to main content

फिरोजपुर झिरका खंड की ग्राम पंचायतों में जमकर हुआ नरेगा घोटाला, कई ग्राम पंचायतों में तो जमकर चलाई गई जेसीबी मशीन वही किसी ग्राम पंचायत में मजदूरों ने नहीं की मजदूरी।

 फिरोजपुर झिरका खंड की ग्राम पंचायतों में जमकर हुआ नरेगा घोटाला, कई ग्राम पंचायतों में तो जमकर चलाई गई जेसीबी मशीन वही किसी ग्राम पंचायत में मजदूरों ने नहीं की मजदूरी।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


 हरियाणा सबका विकास समान विकास भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात करने वाली हरियाणा भाजपा सरकार में नुहू जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल की ग्राम पंचायतों में मनरेगा के नाम पर बड़ा ही गड़बड़झाला हुआ है। हम आपको बता दें फिरोजपुर झिरका उपमंडल की ग्राम पंचायतों में कुछ ग्राम पंचायत तो ऐसी हैं जिन पर नरेगा का काम जेसीबी मशीनों द्वारा कराया गया। वही कुछ ग्राम पंचायतों में मनरेगा की आज तक गांव के गरीब लोगों को पता ही नहीं है कि मनरेगा सरकार द्वारा चलाई गई वह स्कीम है जिसमें बेरोजगार लोगों को रोजगार दिया जाता है।ऐसे में मगर बात की जाए तो फिरोजपुर झिरका उपमंडल की के ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा मनरेगा के नाम पर जमकर गोलमाल किया गया है। के ग्राम पंचायतों में मनरेगा का कार्य मजदूरों से ना कराकर जेसीबी मशीन का प्रयोग किए जाने की खबर है। सामाजिक संगठन ग्रामीण विकास निगरानी समिति के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बिलाल अहमद ने बताया कि उनकी समिति द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को एक पत्र लिखकर फिरोजपुर झिरका उपमंडल की ग्राम पंचायतों में हुए मनरेगा के नाम पर घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि देश में फैली महामारी कोरोना काल में जहां मजदूरी नहीं मिलने के कारण जहां खाने को भी लाले पड़ गए ऐसे में फिरोजपुर झिरका उपमंडल की ग्राम पंचायतों के सरपंचों  पर इसका कोई असर नहीं पड़ा वही फिरोजपुर झिरका मैं अधिकारियों की मिलीभगत के कारण मनरेगा में जमकर घोटाला हुआ वही जिन बेरोजगार लोगों को  सरकार द्वारा मनरेगा के नाम पर चलाई जा रही योजना में काम देने का अधिकार है ऐसे में सफेदपोश नेताओ अधिकारियों की मिलीभगत से सरपंचों द्वारा मोदी सरकार के हर हाथ को रोजगार वाली योजना को पलीता लगाते हुए मनरेगा का कार्य जेसीबी मशीन से कराया गया है ऐसी ग्राम पंचायतों का जल्द पर्दाफाश कर मनरेगा के नाम पर आई  गरीब मजदूरों की राशि व भ्रष्टाचारी सरपंचो के  गोलमाल को उजागर किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...