होमगार्ड के जवानों की लगभग 3 माह की सैलरी नहीं मिलने के कारण परेशान होमगार्ड।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नूह मेवात पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर सेवा दे रहे हरियाणा गृह रक्षी विभाग मैं तैनात होमगार्ड के जवानों कि करीब 3 माह की सैलरी नहीं मिलने के कारण होमगार्ड के जवान परेशान हो गए हैं। हम आपको बता दें नूह जिले के लगभग सभी थानों में होमगार्ड पुलिस की सहायता के लिए तैनात किए गए हैं, ऐसे में दूरदराज से आने वाले होमगार्डों को सैलरी नही मिलने से खाने के भी लाले पड़े हुए हैं। वही नूह मेवात जिले में तैनात लगभग सभी होमगार्डों ने माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया से अपील करते हुए कहा कि उनको लगातार करीब 3 माह से सैलरी नहीं मिली है और ना ही बिल वाउचर भाग द्वारा बनाए गए हैं उन्होंने एसपी मेवात से अपील करते हुए कहा की अधिकारियों को आदेश देकर जल्द उनकी सैलरी डलवाई जाए।

Comments
Post a Comment