रमजान के माह में पीने के पानी को परेशान बडेड गांव के लोग।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नूह मेवात जिले के बडेड गांव के ग्रामीण इन दिनों जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों की लापरवाही के चलते परेशान नजर आ रहे हैं। भाजपा सरकार जहां रमजान के माह में बिजली पानी की समस्या के समाधान के लिए लोगों से वादा कर रही है ऐसे में सरकार के अधिकारियों कर्मचारियों ने किए गए वादे हवाई साबित हो रहे हैं। हम आपको बता दें पवित्र माह रमजान चल रहा है ऐसे में लोगों को पीने के पानी के साथ साथ पूरी बिजली देने का वायदा सरकार अधिकारी कर्मचारी कर रहे हैं लेकिन बडेड गांव के ग्रामीण पीने के पानी को तरस रहे हैं। बडेड गांव के ग्रामीण इरशाद,अरसद,महिला जुबैदा इत्यादि लगभग सभी ग्रामीणों की शिकायत है कि गांव में एक तरफ तो पूरा पानी आ रहा है तथा दूसरी तरफ पीने के पानी की एक बूंद भी नहीं आ रही। इतना ही नहीं इस बाबत बडेड गांव के ग्रामीणों ने कई बार जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों शिकायत भी की लेकिन उनकी शिकायत का किसी प्रकार का कोई समाधान नहीं हो सका।
ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त श्री धीरेंद्र खटगड़ा से मांग की है कि जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए जाएं कि उनके गांव में पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी उपलब्ध हो ताकि रमजान माह में रोजदारो को पीने के पानी की किल्लत नहीं झेलनी पड़े।
क्या कहते हैं बडेड गांव के सरपंच प्रतिनिधि:-
वही बडेड गांव के सरपंच प्रतिनिधि असलम खान का कहना है की रमजान माह में वास्तव में ही पीने के पानी की भारी किल्लत देखने को मिल रही है इस बारे में उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को भी अवगत करा दिया है जल्द ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने की आशंका है।
क्या कहते हैं जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के जेई:
वहीं इस मामले में जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग के जेई समीउल्ला खान का कहना है यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है फिर भी बडेड गांव जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा अगर वहां पर ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है तो तुरंत प्रभाव से उसकी पूर्ति कराई जाएगी।

Comments
Post a Comment