फिरोजपुर झिरका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक नसीम अहमद का फोन चोरी,अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज।
फिरोजपुर झिरका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक नसीम अहमद का फोन चोरी,अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नूह जिले के फिरोजपुर झिरका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक नसीम अहमद द्वारा उनका फोन चोरी होने के बारे में अज्ञात चोरों के खिलाफ फिरोजपुर झिरका सिटी चौकी में मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया पूर्व विधायक वहीं भाजपा नेता नसीम अहमद फिरोजपुर झिरका में ही वाटिका में किसी शादी समारोह में गए हुए थे तो वहां पर अज्ञात चोरों द्वारा उसका फोन चोरी कर लिया गया पुलिस ने विधायक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानून अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
क्या कहते हैं सिटी चौकी प्रभारी फिरोजपुर झिरका:-
वहीं इस मामले में सिटी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर यशपाल सिंह का कहना है विधायक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ फोन चोरी का मामला दर्ज कर लिया है चोरों की तलाश जारी है जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे फोन बरामद किया जाएगा।

Comments
Post a Comment