कोरोना यातायात नियमों का पालन करें लोग, अन्यथा होंगे चालान:-यादराम
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नूह जिले की चांदडाका चौकी पुलिस इन दिनों देश में तेजी से फैल रही महामारी कोविड-19 को लेकर बड़ी सजग नजर आ रही है। खास जानकारी देते हुए चांदडाका चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर यादराम ने बताया की कोविड-19 महामारी से बचने के लिए लोगों को घरों से नहीं निकलना चाहिए अगर निकले तो मुंह पर मास्क अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि अभी भी मेवात के लोग यातायात नियमों के प्रति जागरूक नहीं है उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जिंदगी अनमोल है कृपया कर यातायात नियमों का भी पालन करें। चौकी प्रभारी यादराम ने बताया माननीय पुलिस कप्तान श्री नरेंद्र सिंह बिजारणिया के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए चांदडाका चौकी पुलिस द्वारा जहां अपराध पर संपूर्ण लगाम लगाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है ऐसे में देश में फैली कोविड-19 महामारी से लोगों को बचाने के लिए जहां पुलिस प्रशासन द्वारा मास्क लगाने को जागरूक किया जा रहा है ऐसे में नियमों को नहीं मानने वाले लोगों के मास्क के चालान भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में ओवरलोड वाहनों पर पूर्ण तरीके से अंकुश लगाने का कार्य लगातार जारी है इलाके में ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Comments
Post a Comment