पंचायत जमीन पर अवैध तरीके से बनाई दुकान रास्ता नहीं देने के कारण परेशान बसई गांव के ग्रामीण।
गांव के मौजूदा नंबरदार पर लगे जमीन पर अवैध तरीके से दुकान बनाने तथा रास्ते को रोकने का आरोप।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नूह जिले के फिरोजपुर झिरका उपमंडल अंतर्गत गांव बसई मेव गांव के लोगों ने गांव के मौजूदा नंबरदार बृजलाल के परिवार पर पंचायत भूमि को अवैध कब्जा कर दुकान बनाने वह उनका रास्ता रोकने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर लेखराम निवासी बसई मेव ने बताया जिस जगह पर नंबरदार की दुकान व मकान का निर्माण हुआ है वह सभी सरकारी जगह है, यहां तक की नंबरदार बृजलाल के परिवार द्वारा उनका मुख्य रास्ता अवैध कब्जा कर रोक रखा है। जिसे उन्हें ही नही बल्कि दर्जनों परिवारों को निकलने व पानी की निकासी के लिए भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता लेखराम ने बताया इस बाबत जब उन्होंने नंबरदार बृजलाल के परिवार से रास्ता देने की मांग की तो वह लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारू हो जाता है। इतना ही नहीं इस मामले को लेकर दर्जनों परिवारो ने उपमंडल अधिकारी फिरोजपुर झिरका के मार्फत उन्हें रास्ता दिलाने के साथ-साथ अवैध कब्जा हटवाने की मांग की काफी दिनों फिरोजपुर झिरका उपमंडल अधिकारी अनीश यादव की अदालत में केस भी चला तथा यहां से उन्हें अवैध कब्जा हटाने तक रास्ता देने के आदेश पारित कर दिए गए। लेकिन बृजलाल नम्बरदार द्वारा जिले में अपील की गई, वही जिसकी सुनवाई जिला न्यायाधीश श्री धीरेंद्र खटगड़ा की अदालत द्वारा 10 मार्च 2021 को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं को पूरा सुना गया फैसला सुनाया गया जिसमें नम्बरदार बृजलाल वह स्थानीय प्रशासन को आदेश दिए गए कि 15 दिन के अंदर अवैध कब्जे को खाली कराया जाए। कुल मिलाकर बात की जाए तो बसई मेव निवासी रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर लेख राम के साथ-साथ दर्जनों परिवारों को कहना है माननीय उपायुक्त के कब्जामुक्त आदेश के बावजूद आज भी दोषियों द्वारा सम्पूर्ण तरीके से कब्जा है। आज भी उन्हें किसी प्रकार का कोई रास्ता नहीं दिया गया है उन्होंने जिला उपायुक्त महोदय से मांग की है स्थानीय प्रशासन को तुरंत प्रभाव से आदेश कर बृजलाल नम्बरदार द्वारा अवैध रूप से बनाए गए मकान दुकान सरकारी जमीन पर हुए कब्जे को मुक्त किया जाए तथा उनका रास्ता खुलवाया जाए। लेख राम ने बताया नम्बरदार बृजलाल द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पंचायती जमीन पर कब्जा कर अवैध तरीके से दुकान मकान निर्माण किया है, अपनी जगह दिखा कर उनके मुख्य रा रास्ते को संपूर्ण तरीके से बंद कर दिया है। उन्होंने उपायुक्त महोदय से मांग की है कि नंबरदार को तुरंत प्रभाव से पद मुक्त करने के साथ-साथ उन पर भी कानूनी कार्रवाई की जाए।

Comments
Post a Comment