अख्तर हुसैन तिगांव ने झोंकी रैली को सफल बनाने के लिए ताकत।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
सीएम मनोहर लाल की महू चौपडा में होने जा रही आगामी 27 नवंबर की रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नसीम अहमद के चचेरे भाई अख्तर हुसैन दिन रात ऐडी से चोटी तक पसीना बहा रहे हैं। अख्तर हुसैन गांव-गांव जाकर लोगों को रैली का न्यौता दे रहे हैं। रैली के आयोजन में किसी तरह की कमी ना रहे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पूर्व विधायक नसीम अहमद के चचेरे भाई अख्तर हुसैन तिगांव ने कहा कि महू चौपडा रैली के माध्यम से सीएम मनोहर लाल मेवातियों के लिए करोडों की सौगात देेंगे। इस रैली का मकसद सिर्फ और सिर्फ मेवात के विकास को गति प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस बार खुद मुख्यमंत्रभ्मेवात के लोगों के लिए कई बडी सौगात देने आ रहे हैं। जिनका लंबे समय से मेवात की जनता को इंतजार था। अख्तर हुसैन का कहना है कि रैली की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और लोगों को रैली का न्यौता देने का कार्य लगातार चल रहा है। इसके साथ-साथ लोगों से मांग पत्र भी लिए जा रहे हैं, जिन्हें सीएम के समक्ष रखकर पूरा कराया जाएगा।
Comments
Post a Comment