जिला नूंह की एंटी नारकोटिक्स सैल तावडू पुलिस टीम की नशा-तस्करों पर बड़ी कार्यवाही।
बिलाल अहमद(एडिटर इन चीफ)
नूह(मेवात)6 जनवरी2022
जिला नूंह पुलिस ने विशेष नशा विरोधी अभियान के तहत प्रभारी एंटी नारकोटिक सैल नूंह व अपराध जांच शाखा प्रभारी तावडू निरीक्षक सुरेन्द्र सिद्धू के नेतृत्व में गठित टीम ने तावडू क्षेत्र से 2 नशा-तस्करों को 100 ग्राम हेरोइन व एक स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार किया है । जब्त नशीला पदार्थ हेरोइन की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रांरभिक जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने मादक पदार्थ को जिला नूंह के तावडू क्षेत्र में स्पलाई करने की बात कही है ।
आरोपियों की पहचान संदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी डाणा खुर्द व नरेश पुत्र कपूर सिंह निवासी बास खुर्द जिला हिसार के रुप में हुई । आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एडं साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत थाना सदर तावडू में मामला दर्ज किया गया है । यह कार्यवाही एंटी नारकोटिक सैल तावडू की टीम द्वारा की गई है ।
पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया की दिनांक 05.01.2022 को उप-निरीक्षक गौरव एंटी नारकोटिक सैल तावडू के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गश्त पर मालाका मोड बाई पास रोड तावडू मौजूद थी । उसी समय गुप्त सूचना प्राप्त हुई की संदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी डाणा खुर्द व नरेश पुत्र कपूर सिंह निवासी बास खुर्द जिला हिसार नशीला पदार्थ हेरोइन / स्मैक कि स्पलाई करते है । आज भी तावडू से सालाका मालाका रोड होते हुये अपनी गाडी स्विफ्ट नं0 HR-21-N-0602 से स्मैक / हेरोईन लेकर शिकारपुर गांव बेचने के लिये जायेंगे । जिस सूचना पर तावडू सालाका-मालाका रोड़ से शिकारपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाका-बंदी करके सन्दीप व नरेश उपरोक्त को स्विफ्ट कार सहित काबू किया गया । काबू करने के उपरांत नरेश उपरोक्त की तालाशी लेने पर उसके कब्जा से 49 ग्राम स्मैक / हेरोइन मिला तथा सन्दीप उपरोक्त की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 51 ग्राम स्मैक / हेरोईन मिला जिसको कब्जा में लिया । जिसके सम्बध में थाना सदर तावडू में सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को मुकदमा में नियमानुसार गिरफ्तार करके मुकदमा के सम्बध में पूछताछ की गई । प्रथम पूछताछ पर आरोपी नरेश उपरोक्त ने अपना अपराध स्वीकार किया तथा सन्दीप उपरोक्त ने प्रथम पूछताछ पर मादक पदार्थ को जिला नूंह के तावडू क्षेत्र में स्पलाई करने की बात कही है । आरोपियों को आज अदालत में पेश करके औऱ अधिक गहनता से पूछताछ के लिये पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा । रिमांड अवधि के दौरान इस नेटवर्क से जुडे अन्य लोगो के बारे में भी नाम पता मालूम करके उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जायॆगी ।
श्री वरुण सिंगला, भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक नूंह ने कहा की नशा-तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है औऱ नशा –तस्करी का अवैध धंधा करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा तथा आमजन से भी अपील की है कि नशा-तस्करों व किसी भी प्रकार के अपराध करने वालों की सूचना एंटी नॉरकोटिक सैल तावडू के मोबाईल नं0 8930900297 पर व पुलिस अधीक्षक नूंह क मोबाईल नं0 8930900220 पर दे । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
Comments
Post a Comment