अपराधियों के लिए काल बन रहे फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार
आमजन में विश्वास अपराधियों में भय को लेकर कार्य कर रही फिरोजपुर झिरका पुलिस।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नूह पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में लगातार अपराध पर कार्य करते हुए ईमानदार बेबाक तेजतर्रार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार अपराधियों के लिए काल आमजन में विश्वास पैदा करने का कार्य कर रहे हैं। हम आपको बता दें जब से थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने फिरोजपुर झिरका थाने का चार्ज संभाला है तब से जहां अपराध व अपराधियों में भारी कमी आई है ऐसे में कई अपराधियों को पुलिस द्वारा सलाखों के पीछे पहुंचाने में भी कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी गई। आखिर अपने नरम स्वभाव में दिखने वाले हरियाणा पुलिस के ईमानदार बेबाक तेजतर्रार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार अपराधियों के लिए बेहद कड़क है। वही हरियाणा पुलिस हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज माननीय पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में चलाए गए "क्लीन हरियाणा"अभियान के तहत अपराध व अपराधियों के खात्मे के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास जारी है। अपराध व अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने कहा कि थाना अंतर्गत अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, उन्होंने कहा कि इलाके में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों ना हो एक ना एक दिन पुलिस के शिकंजे में जरूर आएगा। हम आपको बता दें इन दिनों इलाके में जुआ सट्टा अवैध शराब चोरी डकैती अन्य वारदातों पर फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी पैनी नजर रखे हुए हैं। वही इलाके में अपराधियों पर लगाम लगाने के साथ-साथ सामाजिक बुराई जुआ सट्टा इत्यादि पर लगाम लगाने के नियत से गणतंत्र दिवस के अवसर पर फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार वह उनकी टीम को उपमंडल अधिकारी फिरोजपुर झिरका द्वारा सम्मानित भी किया गया है। उन्होंने कहा कि इलाके में समय अनुसार पुलिस द्वारा लगातार गश्त किया जाता है अगर अपराधी अपराधी के बारे में कहीं से भी कोई सूचना प्राप्त होती है उन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जा रही है। वहीं उन्होंने कहा कि पीड़ितों को सही समय पर न्याय दिलाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है अपराध में अपराधियों से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल से अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है अगर किसी भी गांव में किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई आपराधिक गतिविधि के बारे में सूचना मिले तो उन्हें सूचित करें ताकि समय रहते हुए तुरंत प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जा सके।
फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत दलालों पर लगी लगाम:-
वही फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कृपया कर किसी भी जायज कार्य के लिए आप दलालों का सहारा ना लें पुलिस के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले दलालों पर भी पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई करने की रणनीति तैयार की जा रही है। पुलिस के नाम पर गरीब जनता को लूटने वाले दलालों की अब खैर नहीं है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा किसी भी पीड़ित व्यक्ति की अगर कोई समस्या है जाहिल शिकायत है सीधा उनसे संपर्क करें ना कि किसी दलाल का सहारा लिया जाए आपकी जायज शिकायत पर कार्यवाही जरूर की जाएगी। उन्हें अपने अधीनस्थ कार्य करने वाले सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं किसी भी पीड़ित व्यक्ति को बेवजह परेशान ना किया जाए वही पीड़ित व्यक्ति की जायज शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जाऐ। थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका अरविंद कुमार ने कहा माननीय पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा लगातार अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है, इलाके में अपराध में अपराधी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे वही पुलिस के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले दलालों पर भी शिकंजा कसा जाऐगा।
Comments
Post a Comment