Skip to main content

संयुक्त टीम द्वारा कोर्ट परिसर नूंह की सुरक्षा का किया अवलोकन।

 


संयुक्त टीम द्वारा कोर्ट परिसर नूंह की सुरक्षा का किया अवलोकन।


साहिल खान/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

पुलिस प्रवक्ता कार्यालय जिला पुलिस नूंह से प्राप्त जानकारी अनुसार आज दिनांक 06.01.2022 को न्यायालय परिसर एवं अधिकारियों के निवास स्थान नूंह की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुये बम डिटैक्सन एवं डिस्पोजल स्कॉड टीम, दक्षिण मंडल रेवाडी, गुप्तचर विभाग नूंह व सुरक्षा शाखा नूंह की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त रुप से सुरक्षा का अवलोकन किया गया । इस दौरान न्यायालय परिसर में लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरे, अग्निश्मन यंत्र, डी0एफ0एम0डी0, बाउंडरी वॉल व उसके उपर लगे कंटीले तार, न्यायालय परिसर की सुरक्षा में लगी हुई गार्दों, पब्लिक गेट, ऑफिसर गेट व ऑफिसर कार पार्किंग इत्यादि स्थानों को गहनता से चैक किया गया । न्यायालय परिसर की सुरक्षा में लगे हुये गार्द के जवानों को सुरक्षा के संबन्ध में विशेष हिदायत दी गई । इस अवसर पर श्री सुधीर तनेजा उप-पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, निरीक्षक राजकुमार व निरीक्षक रोजा खान गुप्तचर विभाग नूंह, उप-निरीक्षक राजबीर सिंह प्रभारी सुरक्षा शाखा नूंह व सहायक उप-निरीक्षक जाकिर हुसैन सुरक्षा शाखा नूंह, उप-निरीक्षक करण सिंह प्रभारी बम डिटैक्सन एवं डिस्पोजल स्कॉड टीम, दक्षिण मंडल रेवाडी व सुभाष खटाना न्यायिक परिसर नूंह इत्यादि उपस्थित रहे ।
  बता दे कि पूर्व में दिल्ली व लुधियाना (पंजाब) में न्यायालय परिसरों में हुये बम धमाकों के बाद यह सुरक्षा का आकलन किया जा रहा है ताकि भविष्य में इस प्रकार की होने वाले वारदातों से समय से पूर्व बचाव किया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...