फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की टीम के हत्थे चढ़ा इलाके के लिए सिरदर्द बना शातिर बाइक चोर।
फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की टीम के हत्थे चढ़ा इलाके के लिए सिरदर्द बना शातिर बाइक चोर।
6 माह पहले फिरोजपुर झिरका शहर से मोबाइल की दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने लिया 1 दिन के रिमांड पर।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह(मेवात)
नूह पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में अपराध पर कार्य करते हुए फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की टीम द्वारा इलाके में चोरी की बाइक वारदातों में सरदर्द बने अपराधी साकिर पुत्र सत्तार निवासी रनियाली थाना फिरोजपुर झिरका को चोरी की बाईक सहित गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया शातिर बाइक चोर साकिर पुत्र सत्तार निवासी रनियाली द्वारा फिरोजपुर झिरका से उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह बाइक चोरी कर कर भाग रहा था पब्लिक के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर उनसे एक चोरी की बाइक बरामद की है वहीं आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर माननीय अदालत के समक्ष पेश कर जहां शातिर वाहन चोर साकिर को माननीय अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वही शातिर वाहन चोर साकिर के साथ उनका एक अन्य साथी जो भीड़ का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया पुलिस द्वारा उसकी तलाश जारी है जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।इसके अलावा फिरोजपुर झिरका एक मोबाइल की दुकान से मोबाइल चोरी करने वाले शातिर अपराधी जाहुल पुत्र ईसब निवासी धौज जिला फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया है आरोपी द्वारा करीब 6 माह पहले एक मोबाइल की दुकान में चोरी की गई सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान की गई आरोपी राहुल को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी हो सके। वहीं थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया माननीय पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा लगातार प्रयास जारी है वाहन चोरी के सभी आरोपियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
Comments
Post a Comment