Skip to main content

आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम ओवरलोडिंग ओवर हाईट गाड़ियों पर कर रही जबरदस्त कार्यवाही।

 आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम ओवरलोडिंग ओवर हाईट गाड़ियों पर कर रही जबरदस्त कार्यवाही।   


                      

दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग आकेड़ा चौकी पर किए जा रहे हैं धड़ाधड़ चालान।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

 नूह जिले के ईमानदार तेजतर्रार बेबाक़ पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में जिले भर में लगातार जहां अपराध के ग्राफ को कम करने पर कार्य किया जा रहा है, दिल्ली अलवर रोड पर सरपट दौड़ने वाले ओवरलोड ओवर हाईट के वाहनों के आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम द्वारा लगातार चालान किए जा रहे हैं। शनिवार को ओवरलोड रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम द्वारा दो ओवरहाईट ओवरलोड़ ट्रॉला व ओवरलोड़ खनिज सामाग्री से भरे ट्रेक्टर सहित कई वाहनों को पकड़कर उनके चालान किए गए। खास जानकारी देते हुए आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम द्वारा लगातार जहां अपराध को लेकर कार्य किया जा रहा है ऐसे में ओवरलोड वाहनों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवरलोड वाहनों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा चौकी प्रभारी किशन सिंह ने सभी वाहन चालकों मालिकों को सख्त हिदायत दी है अपने वाहनों में क्षमता से अधिक सामग्री नहीं भरें अन्यथा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसे वाहनों के चालान किए जाएंगे और उनके चालक मालिकों खिलाफ भी नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराध व अपराधियों से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा बल्कि इलाके में अपराधी इलाका छोड़कर किसी अन्य जगह चले जाएं अन्यथा पुलिस के शिकंजे से आपको कोई नहीं बचा सकता हर हाल में उन्हें सलाखों के पीछे भेजने का कार्य किया जाएगा। नूह जिले के ईमानदार तेजतर्रार बेबाक़ पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है माननीय पुलिस कप्तान के आदेशों की किसी भी प्रकार से अवहेलना नहीं की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...