आकेड़ा चौकी प्रभारी किशन सिंह की टीम ने फिर पकड़े तीन ओवरलोड़ वाहन,किए चालान।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूह पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा करते हुए आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम द्वारा 3 ओवरलोड वाहनों को इंपाउड किया गया है। इससे पहले भी लगातार आकेड़ा चौकी पुलिस द्वारा ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसते हुए लाखों रुपए की राशि का जुर्माना वसूला गया था। वही चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फर्राटा भरने वाले ओवरलोड वाहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे माननीय पुलिस कप्तान के आदेश अनुसार ऐसे वाहनों के लगातार चालान के जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में किसी भी प्रकार का अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी ड्राइवरों गाड़ी मालिकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अपने वाहन में क्षमता से अधिक सामग्री बिल्कुल नहीं भरे अन्यथा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आकेड़ा चौकी पुलिस द्वारा लगातार ओवरलोड वाहनों के चालान किए जा रहे हैं माननीय पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के आदेशों की पूर्ण रूप से पालना की जा रही है।
Comments
Post a Comment