आकेड़ा चौकी अंतर्गत दलालों की नो एंट्री,पुलिस के नाम पर दलाली करने वाले बर्दाश्त नहीं:-सब इंस्पेक्टर किशन सिंह
आकेड़ा चौकी अंतर्गत दलालों की नो एंट्री,पुलिस के नाम पर दलाली करने वाले बर्दाश्त नहीं:-सब इंस्पेक्टर किशन सिंह
SP वरुण सिंगला के आदेश अनुसार अपराध ओवरलोड़ वाहनों पर लगाई जा रही है लगाम।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नूह मेवात जिले की आकेड़ा चौकी पुलिस द्वारा जहां अपराध को लेकर बड़ा कदम उठाया जा रहा है ऐसे में ओवरलोड को लेकर आए दिन पुलिस द्वारा चालान किए जा रहे हैं। वही चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह के टाइम लगातार अपराध पर पैनी नजर रख रही है। ऐसे में पुलिस के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले दलालों की अब खैर नहीं है, चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह द्वारा इन दलालों को साफ तौर से चेतावनी दी गई है कि चौकी अंतर्गत किसी भी पीड़ित व्यक्ति दलालों की बातों में ना आएं बल्कि उनका जायज काम है सीधा उनसे मिले हर हाल में आपके कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने कहा कि माननीय पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला द्वारा जिले भर में अपराध को लेकर बेहतर कार्य किया जा रहा है, पुलिस कप्तान के आदेशों की पालना करते हुए आकेड़ा चौकी पुलिस लगातार अपराध रोकथाम के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि चौकी अंतर्गत सभी गांव में पुलिस द्वारा जहां रात्रि गश्त बढ़ा दिया गया है ऐसे में किसी भी गांव से किसी प्रकार की अपराधिक घटना की सूचना प्राप्त होती है तो तुरंत मौके पर पहुंच कर अपराधियों को गिरफ्तार भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता है पीड़ित को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाना, आकेड़ा चौकी पुलिस द्वारा पीड़ितों की शिकायतों का समाधान करते हुए सही समय पर न्याय दिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्हें आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर चौकी अंतर्गत किसी भी गांव में किसी प्रकार का अपराध होता है तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते हुए अपराध व अपराधियों पर नकेल कसी जा सके। अपराधियों की जगह सलाखों के पीछे उन्हें हर हाल में सलाखों के पीछे भेजने का कार्य किया जाएगा।
Comments
Post a Comment