Skip to main content

पुलिस पार्टी पर अवैध हथियार से हमला करने मामले में फरार चल रहे आरोपी को इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की टीम ने अवैध हथियार व जिंदा कारतूसो सहित धर दबोचा।

 पुलिस पार्टी पर अवैध हथियार से हमला करने मामले में फरार चल रहे आरोपी को इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की टीम ने अवैध हथियार व जिंदा कारतूसो सहित धर दबोचा।


 दिल्ली मुंबई मेगा एक्सप्रेस हाईवे पर रवा गांव के पास किसी वारदात को अंजाम देने की नियत से खड़ा था आरोपी।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह(मेवात)

नूह जिले की फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस द्वारा नगीना थाना अंतर्गत एक पुराने मामले में पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला लूटपाट करने के शातिर अपराधी को फिरोजपुर झिरका पुलिस ने अवैध हथियार व चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई थाना अंतर्गत गांव भाकडोजी निवासी फारुख पुत्र सुभान खां उर्फ सुब्बी काफी समय से जो नगीना थाने के मुकदमा नंबर 94/ 21 जेरेधारा 332,353,186, 379 बी, 506 आईपीसी के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहा है। किसी अन्य संगीन वारदात को अंजाम देने की नियत से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे रवा गांव के मिट्टी के टीलों के समीप खड़ा हुआ है अगर मौके पर रेड की जाए तो काबू आ सकता है। सूचना सही मानते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने हेड कांस्टेबल सुरेंद्र की अगुवाई में एक टीम गठित कर मौके पर भेजी अपने आप को पुलिस से घिरा देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा लेकिन पुलिस के जवानों की मुस्तैदी के कारण आरोपी के को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से एक देसी पिस्टल 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए है। वही फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा आरोपी फारुख निवासी भाकडोजी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके। 

क्या कहते हैं थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका:-

 वहीं इस मामले में थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना अंतर्गत गांव भाकडोजी निवासी आरोपी फारुख पुत्र सुभान खां उर्फ सुब्बी को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी नगीना थाने के एक पुराने मामले मुकदमा न०94/21 में काफी समय से फरार चल रहा था तलाशी के दौरान आरोपी से एक पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। वही आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...