आकेड़ा चौकी पुलिस द्वारा अपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर की जा रही है लगातार कार्यवाही।
लगातार अपराधियों की खोज में लगी हुई है आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नूह पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में लगातार अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह द्वारा जुआ सट्टा खेलने वाले लोगों के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार जारी है।चोरी में अन्य वारदातों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा जहां दिन-रात गश्त किया जा रहा है ऐसे में ओवरलोडिंग अवैध खनन पर भी चौकी प्रभारी किशन सिंह की टीम द्वारा पहली नजर रखी जा रही है। वही पत्रकारों से बातचीत के दौरान आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने बताया इलाके में अपराध करने वाले अपराधी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, ऐसे लोगों की कुंडली खंगालने में अब आकेड़ा चौकी पुलिस लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मेवात के ईमानदार पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के नेतृत्व में लगातार पुलिस द्वारा अपराध हुए अपराधियों को रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके के लोगों से भी लगातार अपराध वे इलाके में चल रहे जुआ सट्टा के बारे में संपर्क साधा जा रहा है और उन्होंने इलाके के लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि इलाके के लोग अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन की मदद करें। ताकि इलाके को अपराध मुक्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि माननीय पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में लगातार चौकी अंतर्गत पेंडिंग पड़े मामलों का निपटारा किया जा रहा है। वहीं इलाके में अवैध शराब की बिक्री पर भी पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है अगर कहीं से भी किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो तुरंत प्रभाव से पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वही चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने कहा कि चौकी अंतर्गत किसी भी गांव में गलत कार्य नहीं होने दिया जाएगा समय अनुसार अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी अगर किसी भी ग्रामीण को किसी अपराध के बारे में सूचना मिले तो तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें ताकि समय रहते अनुसार कठोर कानूनी कार्यवाही की जा सके।
Comments
Post a Comment