Skip to main content

बाई गौकशी रोकने गई पुलिस पर जानलेवा हमले मामले के आरोपी महिला समेत दो सगे भाइयों ने आकेड़ा चौकी प्रभारी किशन सिंह की टीम के सामने किया सरेंडर।

 6 माह पूर्व बाई गांव में गोकशी रोकने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमले मामले में आए दिन आरोपी कर रहे हैं पुलिस को सरेंडर।


 बाई गौकशी रोकने गई पुलिस पर जानलेवा हमले मामले के आरोपी महिला समेत दो सगे भाइयों ने आकेड़ा चौकी प्रभारी किशन सिंह की टीम के सामने किया सरेंडर।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह मेवात जिले की आकेड़ा चौकी अंतर्गत बाई गांव में गोकशी रोकने गई पुलिस पार्टी पर करीब 6 माह पहले जानलेवा हमला मामले में अब तक 27 नामजद आरोपियों में से महिलाओं समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह की टीम द्वारा लगातार इन आरोपियों के घरों पर दबिश देने पुलिस भय के कारण इस मामले से जुड़े आरोपी अपने आप को पुलिस को सरेंडर कर रहे है। सोमवार- मंगलवार को इसी मुकदमे के महिलाओं सहित तीन आरोपियों ने चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह के सामने सरेंडर किया है। जिसमें दो सगे भाइयों समेत एक महिला शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने बताया 6 माह पूर्व गोकशी रोकने गई बाई गांव में पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के साथ-साथ सीधा फायरिंग सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त मामले में पुलिस द्वारा महिलाओं समेत 27 आरोपियों को नामजद किया गया था, इस मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया, उनकी टीम की बार-बार आरोपियों के घर दबिश के कारण अब आरोपियों ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर करना शुरू कर दिया है, इसी कड़ी में सोमवार को दो सगे भाई खुर्शीद व नूरदीन पुत्र मम्मन व एक महिला मुन्नर उर्फ सुमैय्या पत्नी रहीश ने चौकी आकर सरेंडर किया है। वहीं महिलाओं समेत अब तक इस मामले में कुल 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी बचे आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

आपको बता दें कि चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह व उनकी टीम की बदौलत आप चौकी अंतर्गत पुराने मामलों में फरार वही माननीय अदालत द्वारा पीओ बेल जंपर आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है, आरोपियों के घर पर बार-बार दबिश वह पुलिस के डर के कारण अब आरोपी खुद चोकी आकर सरेंडर करने लगे हैं।



आकेड़ा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर किशन सिंह ने बताया जिले के पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है इलाके में अपराध में अपराधी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। चौकी अंतर्गत पुराने मामलों में फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान के लिए उनके घरों व अन्य जगहों पर दबिश दी जा रही है जिसके कारण अपराधियों में अब हड़कंप की स्थिति साफ देखी जा सकती है,जिसकी वजह से अब अपराधी खुद पुलिस के डर के कारण चौकी आकर सरेंडर करने लग गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...