Skip to main content

अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सेल तावडू इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिद्धू की टीम द्वारा नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई - 3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा सहित 2 तस्कर गिरफ्तार -

अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सेल तावडू इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिद्धू की टीम द्वारा नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई -

3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा सहित 2 तस्कर गिरफ्तार -


पकड़े जाने के डर से कुआं में छुपाया था 10 कट्टों में भरा 3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा

 -

गांजा को साकरस गांव के कुआ में छुपाकर कंटेनर से सोहना की तरफ जा रहे थे आरोपी -

कंटेनर की तलाशी लेने पर मिले राख से भरे 200 कट्टे  -



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नशे के खिलाफ जिला पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला द्वारा चलाएं जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध जांच शाखा तावडू एंव एंटी नारकोटिक्स सेल तावडू की टीम ने साकरस गांव के पास एक कुआ कें अंदर छुपाएं हुए 10 कट्टों में 3 क्विंटल 13 किलो ग्राम गांजा बरामद कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान अंसार निवासी गांव गोलपुरी थाना सदर नूंह तथा मोरमल निवासी गांव खिल्लुका थाना पहाड़ी के रूप में हुई है । पुलिस ने दोनों तस्करों से एक कंटेनर गाड़ी व गांजा पत्ती को बरामद कर थाना फिरोजपुर झिरका में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है । अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सेल तावडू प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिद्धू ने बतलाया कि गुप्तचर द्वारा सूचना मिली कि अंसार व मोरमल एक राजस्थान नम्बर कंटेनर में गांजा सप्लाई करने का धंधा करते है । जिस सूचना के आधार पर सहायक उप-निरीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा नूंह-सोहना रोड़ पर अनाजमंडी गेट के पास नाकाबंदी की गई तथा फिरोजपुर झिरका की तरफ से आ रहे एक राजस्थान नम्बर कंटेनर को रूकने का इशारा किया गया । कंटेनर में नशीला पदार्थ होने के शक में मौके पर  कंटेनर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कंटेनर के अंदर करीब 200 कट्टों में काली राख भरी हुई मिली । गाड़ी में नशीला प्रदार्थ नहीं मिलने पर कंटेनर गाड़ी में बैठे दोनों आरोपियों अंसार व मोरमल को काबू करके गहनता से पुछताछ की गई । पुछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह गाडी में 10 कट्टों के अंदर गाजां भरकर लाएं थे । जिसको उन्होंने पुलिस के पकड़े जाने के डर से साकरस गांव के पास एक गहरे कुआं मे अंदर तिरपाल डालकर छुपा दिया । जांच अधिकारी ने बताया कि डयूटी मजिस्ट्रट की अगुवाई में दोनों आरोपियों को साथ लेकर पुलिस टीम साकरस गांव पहुंची और कुआं के अंदर से 10 कट्टों से 3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा बरामद किया । जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों अरोपियों को और अधिक गहनता से पुछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा



पुलिस अधीक्षक नूंह वरुण सिंगला ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है । नशा तस्करी का अवैध धंधा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा । नशा तस्करों व किसी भी प्रकार के अपराध करने वालों की सूचना एन्टी नारकोटिक सैल तावडू के मोबाइल नं 8930900297 व पुलिस अधीक्षक नूंह के मोबाइल नं 8930900220 पर दें । सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम

 *साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, ‘अभेद्य एप’ बना आमजन की सुरक्षा का सशक्त हथियार* पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन  के नेतृत्व में जागरूकता अभियान तेज — हर नागरिक तक पहुंचेगा ‘अभेद्य एप’, ठगी करने वालों के मंसूबे होंगे नाकाम बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य एप’ के रूप में एक सशक्त पहल शुरू की गई है। *पुलिस महानिदेशक हरियाणा, श्री अजय सिंघल, आईपीएस* द्वारा लॉन्च किया गया यह एप जहां साइबर अपराधियों के लिए कड़ी चेतावनी साबित हो रहा है, वहीं आमजन के लिए एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में उभरकर सामने आया है।                       *पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन* के नेतृत्व में जिले में ‘अभेद्य एप’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इस संबंध में सभी थाना प्रबंधकों, सीआईए स्टाफ, चौकी इंचार्ज एवं उप-पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे जन-जागरूकता अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। ...

पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा।

 पिनगवां केस में ऐतिहासिक फैसला: दोषी को उम्रकैद, पीड़ित परिवार को ₹5 लाख मुआवजा। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और निर्मम हत्या के बहुचर्चित मामले में पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी हरीचंद्र वाल्मीकि को दोषी करार देते हुए उम्रकैद (मृत्यु तक कारावास) की सजा सुनाई है, साथ ही ₹1,30,000 का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना 30 नवंबर 2024 की रात की है, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 1 दिसंबर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामला पिनगवां थाना, जिला नूंह में एफआईआर नंबर 217/2024 के तहत दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक पोक्सो कोर्ट में हुई, जहां माननीय एएसजे डॉ. आशु संजीव तिंजन ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी ठहराया। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया और कठोर सजा सुनाई। इस संवेदनशील केस में जमियत उलमा-ए-हिन्द ने पीड़ित परिवार को शुरू से कानूनी सहायता प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद मदनी के मार्गदर्शन मे...

पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

 नूंह में बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर पुलिस प्रशासन का कड़ा शिकंजा, पुलिस अधीक्षक नूंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण । एटीवी भारत न्यूज़/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में इस बार नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए नूंह पुलिस ने सख्ती बरती है । जिला पुलिस ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी हुई है और पुलिस अधीक्षक नूंह राजेश कुमार खुद मैदान में उतरकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने गुरुवार को 10वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय के पेपर के दौरान नूंह शहर और सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। गुरुवार को उन्होंने आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा और प्रभात सीनियर सेकेंडरी स्कूल छछेड़ा, SOS हरमन सेकेंडरी स्कूल पल्ला में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए, साथ ही सतर्क रहने और किस...