ईदुल-अजहा बकरीद के अवसर एसपी वरुण सिंगला की पुलिस ने जीता मेवातियों का दिल,सुरक्षा की दृष्टि से सारे दिन गश्त करते रहे पुलिस के जवान।
मेवात जिले में धूमधाम से मनाया बकरीद पर्व,लोगों ने ईदगाहो में पढ़ी नमाज,देश मे अमन चैन भाईचारे की मांगी दुआऐ।
एसपी वरुण सिंगला की पुलिस ने जीता मेवातियों का दिल,सुरक्षा की दृष्टि से सारे दिन गश्त करते रहे पुलिस के जवान।
बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।
नूह मेवात जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए दोनों ही धर्मों के लोगों ने एक दूसरे को गले लग कर मिठाईयां बांटकर मुबारकबाद दी। नूह मेवात जिले विभिन्न गांवों की ईदगाहों नमाज अदा की गई, इस अवसर पर संपूर्ण देश में अमन चैन भाईचारे की दुआऐ मांगी गई। सुरक्षा की दृष्टि से मेवात जिले की खाकी ने वास्तव में समस्त मेवातीयों का दिल जीत लिया। आपसी सौहार्द ना बिगड़े सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए जिले के ईमानदार तेज तर्रार बेबाक़ युवा पुलिस कप्तान श्री वरुण सिंगला की पुलिस ईदगाहो के दरवाजे पर कुछ पुलिसकर्मी तैनात रहे। नमाज पढ़कर ईदगाहों से बाहर आने वाले लोगों को पुलिस के जवानों ने गले लग कर मुबारकबाद पेश की। इतना ही नहीं सुरक्षा की दृष्टि को मध्य नजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के आदेश अनुसार जिले के तमाम थाना प्रभारीयो,चौकी इंचार्जों समेत सभी डीएसपी अन्य पुलिस के अधिकारी कर्मचारीगण सारे दिन अपने अपने इलाके में गश्त करते नजर आऐ। वहीं जिले के पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला द्वारा तमाम जिलावासियों को पवित्र त्योहार ईद उल अजहा बकरी ईद के पावन पर्व की हार्दिक मुबारकबाद दी। उन्होंने अपील की हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारे को कायम करते हुए प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी बिल्कुल ना की जाऐ। वहीं पुलिस कप्तान द्वारा तमाम जिले के मौलवियों पीस कमेटी के सदस्यों इत्यादि जिम्मेदार लोगों के साथ पहले ही मीटिंग कर प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी गौ हत्या नहीं करने की अपील की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से तैनात खाकी ने वास्तव में त्योहार के अवसर पर मेवातीयो का दिल जीतने का काम किया।जिले के तमाम उलेमाओं हजरात राजनेताओं समाजसेवियों इत्यादि जिम्मेदार लोगों ने सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए नूह जिले के पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला वह समस्त नूह (मेवात) पुलिस का दिली आभार प्रकट करते हुए जिले वासियों को प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं करने का आह्वान किया है। मेवात जिले का हिंदू-मुस्लिम भाईचारा सदियों से चला आ रहा है, जो देश भर में मिसाल है,इलाके के मौजिज लोगो ने कहा कि आपसी सौहार्द नहीं बिगड़ने दिया जाएगा बल्कि जो भी असामाजिक तत्व आपसी सौहार्द बिगाड़ने की बात करेगा या कोशिश करेगा पुलिस प्रशासन की मदद करते हुए उसको पुलिस के हवाले किया जाएगा।

Comments
Post a Comment